
Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर कमलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक विनीता मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार वर्मा एवं शिक्षक संकुल राम इकबाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।

ये भी पढें
पति का अवैध संबंध अपने आप में क्रूरता नहीं: मद्रास हाई कोर्ट
प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर रोहित प्राथमिक विद्यालय बक्सरावा प्रथम,आदर्श द्वितीय प्राथमिक विद्यालय देवगहना, 100 मीटर बालिका वर्ग शालिनी प्रथम, सोनाली द्वितीय,कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सराय मांडू, जूनियर स्तर बालक वर्ग शाहमुद्दीनपुर, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय मंझियावा ने स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, सुषमा सिंह, आदर्श कुमार, नागसेन,हिमांशी, बिंदु सिंह, सुधा सिंह, रेशम रानी, रेनू सिंह, अशोक कुमार, शिव नारायण सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
करवा चौथ पर छाया फैशन का जादू, मल्टीकलर लहंगे और पोल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग
तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
मऊ में मोदी की तस्वीर के पास नींबू-सिंदूर मिलने से हड़कंप, FIR दर्ज

