कड़ाही कटहल रेसिपी: कम तेल में मसालेदार स्वाद पाएं

image 2026 02 6ca14b875694e4f7b7d761db4ffc3a5b

कड़ाही कटहल रेसिपी:अगर आप गर्मियों में कटहल की सब्जी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह कड़ाही कटहल रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। कटहल की सब्जी को आप सूखा या ग्रेवी के साथ दोनों तरह बना सकते हैं, लेकिन इस खास रेसिपी में घर पर तैयार मसाले का इस्तेमाल इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। सबसे पहले कटहल का मसाला तैयार करें। कड़ाही को गर्म करें और उसमें 1 चम्मच जीरा, 3-4 छोटी हरी इलायची, 1 चम्मच साबुत धनिया, थोड़ी काली मिर्च, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 तेज पत्ता और आधा चम्मच नमक डालकर हल्का भूनें। मसाले को ठंडा होने दें और मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें।

ये भी पढ़ें

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब कड़ाही में सरसों का तेल डालें और पूरी कड़ाही में फैला दें। तेल गर्म होने के बाद आधा किलो कटहल डालें। इसमें हल्का नमक और हल्दी डालकर कटहल को ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद 5 टमाटर मोटे टुकड़ों में काटकर कटहल में डालें। टमाटर के साथ कश्मीरी मिर्च और थोड़ा नमक डालकर धीमी आंच पर भूनें। अब कटहल में 1 प्याज और 1 शिमला मिर्च को मोटा काटकर डालें। 3 हरी मिर्च भी काटकर डालें। इसके बाद 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच किचन किंग मसाला डालें। फिर आधा कप ताजा गाढ़ा दही डालें और साथ में गरम मसाला भी मिलाएं।

ये भी पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

बुधवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ…आज का राशिफल

प्याज, शिमला मिर्च और तैयार किया हुआ कड़ाही मसाला डालें। अदरक के लच्छे और थोड़ा गरम पानी डालकर कटहल को 5 मिनट कवर करके पकाएं। आखिर में कटहल को मिक्स करें और ऊपर से बचा हुआ कड़ाही मसाला और बारीक कटा धनिया डालकर सर्व करें। यह रेसिपी कम तेल में बनने के बावजूद मसालेदार और स्वादिष्ट रहती है।

Entertainment Lifestyle

मिस यूनिवर्स 2026 को मिली नई क्वीन, प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता

Miss Universe: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई विजेता मिल गई है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। सैन जुआन में आयोजित इस भव्य समारोह में 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, […]

Read More
homeslider Lifestyle

जया किशोरी की पांच अनमोल सीख, जो बदल देंगी जिंदगी का नजरिया

Jaya Kishori: मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी अपने प्रेरणादायक विचारों और जीवन से जुड़ी सीख के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर रिश्तों, आत्मसम्मान, सफलता, असफलता, कर्म और भाग्य जैसे विषयों पर अपनी बात रखती हैं। उनके विचार लोगों को न सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि जिंदगी में सही […]

Read More
Lifestyle

भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए सुनहरा मौका, दुबई में मिलेगी इंटरनेशनल ट्रेनिंग

Forever52 Dubai: मेकअप की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए अच्छी खबर है। अब देशभर के मेकअप टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्किल्स निखारने और प्रोफेशनल ट्रेनिंग हासिल करने का मौका मिलेगा। मेकअप ब्रांड फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म ‘एकेडमिक बाय फॉरएवर52’ के जरिए जाने-माने […]

Read More