आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों का वर्णन मिलता है जो शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है चिरायता, जो अपने कड़वे स्वाद के बावजूद बेहद फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर चिरायता का सेवन रोज सुबह खाली पेट किया जाए, तो यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ कई बीमारियों से बचाव करता है।
चिरायता का सबसे बड़ा गुण इसका बिटर टॉनिक होना है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। इससे खून साफ होता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे, फोड़े-फुंसी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इसके अलावा, यह लिवर के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। चिरायता लिवर की कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। यह पित्त के संतुलन को भी बनाए रखने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें
इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चिरायता का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी चिरायता अहम भूमिका निभाता है। यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट के कीड़ों को खत्म करने में भी सहायक होता है।
धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी चिरायता का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और बुखार में राहत दिलाते हैं। अगर सेवन के तरीके की बात करें, तो चिरायता की सूखी डंडियों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को छानकर पीना सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।
