इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार

Untitled 8 copy 9

नई दिल्ली। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो गया। 31 वर्षीय राणा ने 13 साल तक कोमा में रहने के बाद 24 मार्च को शाम 4:10 बजे दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार ग्रीन पार्क श्मशान घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। हरीश राणा मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे। साल 2013 में चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इस हादसे के बाद से वह अचेत अवस्था में चले गए और कभी होश में नहीं लौट सके। लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उनके शरीर पर कई घाव भी बन गए थे।

ये भी पढ़ें

तबीयत बिगड़ने पर सोनिया गांधी भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

डॉक्टरों के अनुसार, हरीश क्वाड्रिप्लेजिया की स्थिति में थे। यह एक गंभीर अवस्था होती है, जिसमें गर्दन और स्पाइनल कॉर्ड में चोट लगने के कारण मरीज के दोनों हाथ-पैर काम करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज न चल-फिर सकता है और न ही अपने दैनिक कार्य कर पाता है। यहां तक कि उसे शरीर में होने वाली गतिविधियों का भी एहसास नहीं होता। गौरतलब है कि 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी थी। यह भारत में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है, जिसने इच्छामृत्यु को लेकर एक नई बहस को जन्म दिया है। हरीश राणा के निधन से उनके परिवार और परिचितों में गहरा शोक है। इलाके के लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

 

Spread the love

One thought on “इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार”

Comments are closed.

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More