KPIT Technologies के संस्थापक रवि पंडित नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक

KPIT Technologies

KPIT Technologies : टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी प्रमुख कंपनी KPIT Technologies के फाउंडर और चेयरमैन रवि पंडित का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और टेक्नोलॉजी सेक्टर में शोक की लहर फैल गई। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह अपने संस्थापक और चेयरमैन के निधन से बेहद दुखी है। रवि पंडित ने अपने लंबे करियर के दौरान भारतीय टेक्नोलॉजी सेक्टर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़े

गंगोत्री से गंगासागर तक वेग के साथ बढ़ती BJP की ‘हिंदूधारा’

रवि पंडित एक स्वर्ण पदक विजेता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से शिक्षा हासिल की थी। वे प्रोफेशनल सर्विस कंपनी किरतने एंड पंडित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रमुख भी रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच की वजह से KPIT Technologies ने विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। आज कंपनी दुनिया के 15 देशों में कारोबार कर रही है और ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ा नाम मानी जाती है। करीब तीन दशक से अधिक लंबे करियर में रवि पंडित ने टेक्नोलॉजी आधारित परिवहन समाधानों और स्थिरता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया। वे केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्होंने पुणे इंटरनेशनल सेंटर और जनवाणी जैसे संगठनों की सह-स्थापना की। इसके अलावा उन्होंने गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट को भी समर्थन दिया।

ये भी पढ़े

बंगाल की जीत से UP में SP की चिंता और BJP का नया उत्साह

रवि पंडित कई प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों से भी जुड़े रहे। वे थर्मैक्स लिमिटेड, वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट इंडिया और आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम इंडिया के बोर्ड सदस्य रहे। भारतीय उद्योग का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कई मंचों पर अपनी भूमिका निभाई। वे मराठा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष भी रहे। हाल के समय में रवि पंडित स्वच्छ ऊर्जा और हरित तकनीक को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के सशक्त समूह में निजी क्षेत्र के एकमात्र सदस्य के रूप में योगदान दिया। उनकी नई पहल HRIDAY  का उद्देश्य कृषि और ऊर्जा विकास के लिए स्वच्छ तकनीकों को बढ़ावा देना था। रवि पंडित का निधन भारतीय उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर रेलवे पर लगेगा कवच सिस्टम

गंगोत्री से गंगासागर तक वेग के साथ बढ़ती BJP की ‘हिंदूधारा’

DC vs KKR :IPL में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, हारने वाली टीम लगभग होगी बाहर

Business

दिवाली की मिठास पर महंगाई का असर, चीनी से लेकर दाल तक के बढ़े दाम

Inflation during Diwali: त्योहारों के मौसम में आम आदमी को महंगाई ने बड़ा झटका दिया है। दिवाली से पहले रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। चीनी से लेकर प्याज, सरसों का तेल और दालों तक की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चीनी का खुदरा भाव 60 रुपये प्रति किलोग्राम के […]

Read More
Business

धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों की मौज, खरीदारी पर मिलेगा कैशबैक

Dhanteras Offers: आज छह नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन बाजार में दुकानों की भीड़ और लंबी कतारों से बचना चाहते हैं तो डिजिटल गोल्ड […]

Read More
Business

अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा

JioFinance: अब रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट और बिल भुगतान से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक अपने जमा जियोपॉइंट्स को 24 कैरेट […]

Read More