रोजाना कीवी जूस पीने से हो सकते हैं स्वास्थ्य से जुड़े ये जबरदस्त फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर कीवी फल का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि रोजाना कीवी का जूस पीने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करना चाहते हैं तो कीवी का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर गट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। डेंगू बुखार के दौरान भी डॉक्टर अक्सर कीवी या इसका जूस लेने की सलाह देते हैं।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

कीवी का जूस ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। आंखों के लिए भी फायदेमंद कीवी का जूस आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों को पोषण देने के साथ-साथ दृष्टि को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

निलंबन के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की सेवा वापस, जांच जारी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऐसे बनाएं कीवी का जूस कीवी का जूस बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले कीवी को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालें। इसमें थोड़ा चीनी, काला नमक और पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अंत में स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिलाकर ताजा जूस का आनंद लें। विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित मात्रा में कीवी का जूस पीना शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ इम्यूनिटी, दिल और आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Spread the love

डिहाइड्रेशन से बचाव
Health

गर्मी में पेट की जलन और डिहाइड्रेशन से बचाव : डाइट में शामिल करें ये ठंडी तासीर वाले मसाले

डिहाइड्रेशन से बचाव  : गर्मियों का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखने लगता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने पर डिहाइड्रेशन, पेट में जलन, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में केवल पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खानपान में भी कुछ बदलाव जरूरी होते […]

Spread the love
Read More
तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव
Health

तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव: क्या खाएं और कैसे रखें शरीर को ठंडा

तपती गर्मी में हीट वेव से बचाव : अप्रैल की शुरुआत से ही जिस तरह की भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, उसने आम जीवन को मुश्किल बना दिया है। सुबह 9-10 बजे के बाद घर से निकलना तक भारी लगने लगता है। एसी और कूलर के बिना राहत मिलना लगभग नामुमकिन हो गया […]

Spread the love
Read More
Foul odor
Health homeslider

अगर आपको भी दुर्गंध से परेशानी है तो तत्काल करें यह उपाय…

सूंघने की अच्छी क्षमता बताती है अच्छे स्वास्थ्य की निशानी अगर सूंघने की शक्ति गई तो सावधान! आपको तुरंत इलाज की जरूरत अंशिका यादव लखनऊ। राजधानी से करीब 120 किमी दूर बसे लखीमपुर-खीरी की ममता वर्मा जैसे ही किसी दुर्गंध वाली जगह से गुजरती है, उसका सिरदर्द तेजी से बढ़ जाता है। जब तक उसे […]

Spread the love
Read More