चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चालक को अपहरण कर हत्या का मामला, इससे पहले पुलिस समीर व मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है

ए अहमद सौदागर

Lucknow : सुल्तानपुर जिले के ज्ञानीपुर शिवगढ़ निवासी कैब चालक मोहम्मद गुलफाम को अपहरण कर उसकी चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपए के इनामी हत्यारोपी बाराबंकी जिले के घुघटेर थाना क्षेत्र स्थित छिलगंवा छोटी तकिया निवासी 21 वर्षीय तौफीक अहमद पुत्र हकीक अहमद को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना में शामिल मोहम्मद साहिल व समीर को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि तौफीक फरार चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

सनद रहे कि सुल्तानपुर जिले के ज्ञानीपुर शिवगढ़ निवासी इश्तियाक अहमद ने दो जून 2026 को अपने 22 वर्षीय भाई गुलफाम अहमद के लापता होने की गुमशुदगी चिनहट कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई इश्तियाक अहमद ने बताया कि उनका भाई गुलफाम 22 मई को गोरखपुर से अर्टिगा कार लेकर लखनऊ के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था। इस मामले में गोरखपुर निवासी वाहन मालिक शंकर ने गुलफाम की गुमशुदगी बांसगांव थाने में दर्ज कराई थी। चिनहट क्षेत्र की लोकेशन मिलने के बाद घरवालों ने दो जून को चिनहट कोतवाली में गुलफाम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र की टीम मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान भाई के पास अनजान नंबर से आई कॉल आई थी। इस पर इंस्पेक्टर चिनहट की टीम सक्रिय हुई और आनन-फानन में हुसैनगंज निवासी आदिल, उसके भाई साहिल और एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन इस हत्याकांड में शामिल बाराबंकी निवासी तौफीक फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। रविवार को फरार चल रहे इनामी बदमाश तौफीक को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, उपनिरीक्षक अंकुश, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल तरनजीत सिंह व हेड कांस्टेबल गजेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार

JioHome का धमाकेदार ऑफर! 30 और 100 Mbps यूजर्स को Prime Lite फ्री

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन मिलेगी चिकन बिरयानी? थलपति विजय सरकार का प्लान

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान

Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर

AI+ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1,000+ सर्विस सेंटर का होगा नेटवर्क

 

Spread the love

One thought on “चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More