
बोले – बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर विकास का एक नया इतिहास रचा गया
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj : सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) के रगरगंज टोले पर आयोजित एक विशाल जन चौपाल में जन-सैलाब उमड़ पड़ा। ‘विकास पुरुष’ के नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की बारिश के बीच स्थानीय वार्ड वासियों ने नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वार्ड के सभी सम्मानित बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नौतनवां विधानसभा में बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर विकास का एक नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब बाढ़ के पानी में सिर्फ फोटो खिंचवाने की पुरानी प्रथा बंद हो चुकी है। जनता को असली विकास से भटकाने के लिए अब एक-दूसरे को धमकाने का नया खेल शुरू किया गया है। लेकिन जो विपक्षी नेता कभी अपने महलों से बाहर नहीं निकलते थे, आज उन्हें जनता के बीच आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गांव-गांव की जनता इन बहरुपिओं को पहचान चुकी है।
वार्ड के विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए विधायक ने कहा कि अकेले वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) में कई सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और पोखरी का सौंदर्याकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराए जा चुके हैं। जो कार्य अवशेष हैं, वे प्रक्रिया में हैं और शीघ्र ही पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और धरातल पर उनका समाधान करना है। इस अवसर पर विधायक ने वार्ड के सभी बड़े बुजुर्गों को अंग वस्त्र ओढा कर अभिनंदन गया।
जब कि विधायक का स्वागत व सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से सोनौली नगर सेवक दीपक बाबा, राम अशीष तिवारी, संतोष पांडे, अमित त्रिपाठी, विशाल चौहान, जय प्रकाश त्रिपाठी, संजय तिवारी, ज्ञानचंद सहानी, राजेश गुप्ता, अछैबर गुप्ता, रामनयन चौरसिया, संतराज चौहान, बुधिराम यादव, मूसई गौतम, रामदुलारे, भगत, सावित्री देवी, गायत्री देवी, बासमती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा
यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर
H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान
नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार
अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज
नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर

