ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

 

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत करीब 5.44 लाख रुपए नेपाली बताई जा रही है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

सबसे गंभीर पहलू यह है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसएसबी चेक प्वाइंट से गुजरते समय युवकों द्वारा कथित रूप से खुद को ‘मिलिट्री फोर्स सर्विस मैन’ बताए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद इतनी बड़ी मात्रा में भारतीय शराब का नेपाल के महेशपुर तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था और सीमा पर वाहनों की जांच को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

सीमा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही अलग-अलग बरामदगियों के बीच अब जांच का दायरा केवल शराब तक सीमित रखने के बजाय वाहनों, उनके संचालकों और सीमा पार संपर्कों तक बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आती रही है कि सोनौली और नौतनवां क्षेत्र से नेपाल जाने वाली कुछ संदिग्ध गतिविधियों वाली गाड़ियों का इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार के सामान की आवाजाही में किया जाता है।

हाल के दिनों में कार्ड-स्वैप मशीन समेत एक वाहन को नौतनवां कस्टम द्वारा सीज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इस तरह के मामलों को अलग-अलग घटनाएं मानकर छोड़ने के बजाय सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह जांच का विषय हो सकता है कि क्या इनके पीछे कोई साझा परिवहन नेटवर्क है।

सीमा पर तस्करी से जुड़े मामलों में सोनौली, नौतनवां और आगे गोरखपुर तक सक्रिय परिवहन नेटवर्क की भूमिका की भी जांच किए जाने की जरूरत है। हाल के महीनों में सोनौली सीमा पर मादक पदार्थों समेत अलग-अलग प्रकार की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। जून 2026 में एसएसबी, पुलिस और एनसीबी की कार्रवाइयों में हाइड्रोपोनिक वीड की कई खेप पकड़ी गईं और जांच में नेपाल को ट्रांजिट रूट के रूप में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी।

इससे यह सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या शराब, नशीले पदार्थ और अन्य संदिग्ध सामान की आवाजाही के लिए कुछ समान वाहन अथवा परिवहन चैनल इस्तेमाल हो रहे हैं?

अब जांच का फोकस नेटवर्क पर होना जरूरी महेशपुर में पकड़ी गई 274 बोतल शराब केवल एक बरामदगी है या किसी बड़े नेटवर्क की एक कड़ी-यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब कई सवाल हैं।

सीमा क्षेत्र में पहले भी तस्करी के विभिन्न मामलों में कस्टम, एसएसबी, पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई सामने आती रही है।

अब जरूरत सिर्फ माल पकड़ने की नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की है जो माल को सीमा तक पहुंचाता है, सीमा पार कराता है और नेपाल में उसकी अंतिम डिलीवरी तक व्यवस्था संभालता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

JioHome का धमाकेदार ऑफर! 30 और 100 Mbps यूजर्स को Prime Lite फ्री

पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग इश्क लड़ाने लगी पांच बच्चों की मां

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

 

 

2 thoughts on “ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार”

Comments are closed.

Religion Uttar Pradesh

मनुस्मृति में संशोधन नहीं, शास्त्रों में मिलावट का पर्दाफाश करना उद्देश्य: स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

Varanasi: संस्कृति संसद में भारतीय धर्मशास्त्रों, मनुस्मृति और सनातन परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श करते हुए स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मनुस्मृति में संशोधन करना नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रों में कथित रूप से किए गए प्रक्षेप, मूल ग्रंथों में मिलावट और विदेशों में पहुंचाई गई दुर्लभ पांडुलिपियों की वास्तविकता […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

UGC विवाद की सियासी गूंज! 53,615 अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता

Lucknow:  उत्तर प्रदेश की सियासत में UGC नियमों को लेकर चल रही बहस अब विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भले ही छह सीटों पर जीत दर्ज की हो, लेकिन समाजवादी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More