
Sidhaur, Barabanki : आज विकास खंड सिद्धौर में भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत साक्षरता परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर श्रीमती आराधना अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा विकास खंड के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में असाक्षर अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा को सुचारु, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं शिवम् शर्मा, ब्लॉक नोडल साक्षरता द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग किया गया गया।
साक्षरता परीक्षा का उद्देश्य असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी पढ़ने-लिखने एवं गणना संबंधी दक्षताओं से जोड़कर उन्हें साक्षर एवं आत्मनिर्भर बनाना है। परीक्षा के सफल आयोजन में संबंधित शिक्षकों एवं परीक्षा केंद्र प्रभारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर
7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार
H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान
नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी


One thought on “सिद्धौर में 52 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा”
Comments are closed.