सांस फूलना और तेज़ धड़कन की वजहें और कैसे बढ़ाएं अपनी फिटनेस और स्टैमिना !

hh 1772853142

आजकल कम उम्र में ही लोगों की फिटनेस तेजी से गिरती नजर आ रही है। पहले जहां युवा आसानी से घंटों तक काम या एक्सरसाइज कर लेते थे, वहीं अब थोड़ी सी मेहनत करने पर ही सांस फूलने लगती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। कई लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, तेज चलने या हल्की एक्सरसाइज करने में भी परेशानी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस समस्या को एक्सरसाइज इनटॉलरेंस कहते हैं।

एक्सरसाइज इनटॉलरेंस ऐसी स्थिति होती है जब व्यक्ति अपनी उम्र और शारीरिक क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि नहीं कर पाता। थोड़ी सी मेहनत करने पर ही थकान महसूस होने लगती है और दिल तेजी से धड़कने लगता है। कई मामलों में फेफड़े और दिल सामान्य होते हैं, लेकिन फिर भी शरीर जल्दी थक जाता है। डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कोविड महामारी के दौरान लंबे समय तक घरों में रहने और फिजिकल एक्टिविटी कम होने से लोगों की फिटनेस पर बड़ा असर पड़ा है। इस स्थिति को पोस्ट-कोविड डीकंडीशनिंग भी कहा जाता है। इसके अलावा लगातार बैठकर काम करना, मोटापा, तनाव, धूम्रपान और प्रदूषण भी शरीर की सहनशक्ति को कम कर देते हैं।

ये भी पढ़ें

शरीर में कौन-कौन से विटामिन की कमी से होती है सुबह की कमजोरी?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जब शरीर लंबे समय तक एक्टिव नहीं रहता, तो दिल और सांस लेने वाली मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। यही कारण है कि थोड़ी सी मेहनत करते ही सांस फूलने लगती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। योगगुरु स्वामी रामदेव का कहना है कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर की ताकत और स्टैमिना दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। रोजाना योग करने से फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है और दिल भी मजबूत बनता है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरे के संकेत

अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम सांस से जुड़ी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही रोजाना वॉक, हल्की एक्सरसाइज और संतुलित आहार भी बेहद जरूरी है। अगर आपको बार-बार सांस फूलने या दिल की धड़कन तेज होने की समस्या महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस समस्या से बचा जा सकता है और शरीर को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

Spread the love

Diabetic foot
Health

डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी बन सकती है अंग कटने की वजह

सिर्फ ड्रेसिंग नहीं, समय पर इलाज है जरूरी Diabetic foot :  डायबिटीज केवल ब्लड शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर के कई अंगों को धीरे-धीरे प्रभावित करती है। इनमें सबसे ज्यादा जोखिम पैरों को होता है। डायबिटीज के मरीजों के पैरों में होने वाला छोटा-सा छाला, जूते की रगड़ से बना घाव […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

बाजार में बिक रहा एनालॉग पनीर, दो राज्यों की कार्रवाई के बाद उठे सवाल

पनीर खरीदने से पहले हो जाएं सावधान Analog Paneer: देशभर में पनीर की बढ़ती मांग के बीच मिलावटी और नकली पनीर को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर कम लागत में तैयार किए जाने वाले एनालॉग पनीर (Analog Paneer) की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ राज्यों ने […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Health Uttar Pradesh

PNC/NHI द्वारा रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Hospital Road closed: 5 अगस्त 2026! महराजगंज जनपद के फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 नौतनवा- सोनौली-गोरखपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के समीप NHI/PNC द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप […]

Spread the love
Read More