शरीर में कौन-कौन से विटामिन की कमी से होती है सुबह की कमजोरी?

vdv 1772700450

कई लोग सुबह नींद से जागने के बाद भी खुद को तरोताजा महसूस नहीं करते। इसके बजाय शरीर में थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है। अक्सर लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यह शरीर में जरूरी विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है। खासतौर पर विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी से शरीर की ऊर्जा पर सीधा असर पड़ता है।

स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो व्यक्ति को लगातार थकावट महसूस हो सकती है। इसके अलावा हड्डियों में दर्द, जोड़ों में जकड़न और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। कई लोगों को मूड स्विंग्स या चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है। विटामिन डी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दूसरी ओर, विटामिन बी12 की कमी भी थकान और कमजोरी का बड़ा कारण बन सकती है। जब शरीर में इस विटामिन की मात्रा कम हो जाती है तो हाथों और पैरों में झुनझुनी, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। इसके अलावा याददाश्त कमजोर होना, त्वचा का पीला पड़ना और मानसिक थकान भी विटामिन बी12 की कमी के लक्षण माने जाते हैं। अगर आपको भी सुबह उठते ही लगातार थकान महसूस होती है, तो अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए रोजाना कुछ समय धूप में बैठना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा मशरूम, अंडे की जर्दी, दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

वहीं विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, सोया, बादाम और हरी सब्जियों का सेवन करना लाभकारी होता है। संतुलित आहार लेने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं ।और ऊर्जा का स्तर भी बेहतर बना रहता है। अगर इसके बावजूद कमजोरी और थकान की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। कई मामलों में डॉक्टर जांच के बाद विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं। सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

Spread the love

Health

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

Rice Water For Skin : महंगे स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स के बीच अब घरेलू नुस्खों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में चावल का पानी (Rice Water) त्वचा और बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक लोकप्रिय प्राकृतिक उपाय बन गया है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा के […]

Spread the love
Read More
Health

Coconut Water Alternatives : गर्मी में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी की जगह पिएं ये पांच सस्ते देसी ड्रिंक्स

Coconut Water Alternatives : बारिश के बाद बढ़ी उमस और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में हाइड्रेटेड रहने के लिए लोग अक्सर नारियल पानी का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। हालांकि, कई शहरों में नारियल पानी की कीमत […]

Spread the love
Read More
Cardiac arrest
Health homeslider

कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड कीमती, आप भी बचा सकते हैं किसी की जिंदगी

Cardiac arrest PGI  में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी डे पर AI नीडल-फ्री एनेस्थीसिया और मरीजों की सुरक्षा पर चर्चा लखनऊ। किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाए, वह बेहोश हो जाए और शरीर में कोई हरकत न हो तो घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना उसकी जान बचा सकता है। ऐसे समय […]

Spread the love
Read More