चेहरे की खोई रौनक लौटाए मुल्तानी मिट्टी, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

mixcollage 07 feb 2026 07 03 pm 1077 1770471216 1

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा साफ, सुंदर और चमकदार नजर आए। लेकिन ठंड का मौसम, धूल-मिट्टी और बढ़ता प्रदूषण चेहरे की नमी को छीन लेते हैं, जिससे स्किन डल, ड्राई और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में लोग निखार लौटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इनका असर बहुत सीमित होता है। अगर आप नेचुरल और साइड इफेक्ट फ्री निखार पाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकती है। सदियों से सुंदरता बढ़ाने में इस्तेमाल की जा रही मुल्तानी मिट्टी त्वचा को गहराई से साफ करती है और उसे प्राकृतिक चमक देती है। आइए जानते हैं इसके फायदे और सही इस्तेमाल का तरीका।

मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे
• मुल्तानी मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं,
• चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मददगार
• मुहांसों और एक्ने से राहत
• दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करती है
• स्किन को टाइट और टोन्ड बनाती है
• चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में सहायक

ये भी पढ़े

कोटा में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी इमारत, दो की मौत, कई घायल…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और अंडे की सफेदी : अंडे की सफेदी, मुल्तानी मिट्टी और दूध का मिश्रण त्वचा को कसने और एक्स्ट्रा ऑयल कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पैक रोमछिद्रों को साफ करता है और चेहरे पर कसावट लाता है, जिससे त्वचा जवान और कोमल दिखती है।

जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

मुल्तानी मिट्टी और दूध : दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच ठंडा या कच्चा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें। यह पैक ऑयली स्किन, मुहांसों, टैनिंग और डीप क्लीनिंग के लिए बेहद असरदार है।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी : एक चम्मच हल्दी और गुलाब जल को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक मुहांसों, दाग-धब्बों और एक्स्ट्रा ऑयल को कम कर त्वचा में निखार लाता है।

ये भी पढ़े

नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर से कजरी तक लिंक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

शहद, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल : शहद, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह पैक त्वचा को मॉइश्चर देता है और नेचुरल ग्लो बढ़ाता है।

ध्यान रखने योग्य बातें
फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
हफ्ते में एक–दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं।

snake bite treatment
Lifestyle

सांप काटने पर तुरंत करें ये काम, बच सकती है मरीज की जान

 snake bite treatment : भारत में हर साल हजारों लोग सांप के काटने का शिकार होते हैं। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। कई बार सही जानकारी और समय पर इलाज न मिलने के कारण लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि सांप […]

Read More
मार्निंग वॉक
Health homeslider Life Style Lifestyle

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे […]

Read More
Lifestyle

गर्मी में स्टाइल और आराम: जानें कौन से फैब्रिक रखेंगे आपको कूल

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है सही कपड़ों का चुनाव करना। गलत फैब्रिक पहनने से न केवल गर्मी बढ़ती है बल्कि शरीर में थकान और असहजता भी महसूस होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन से कपड़े आपको इस मौसम में राहत दे सकते हैं। कॉटन कपड़ा गर्मियों […]

Read More