जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Janakipuram Murder : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि बौखलाई पत्नी ने पति के सिर पर तावे से ताबड़तोड़ वारकर उसकी जान ले ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आशियाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष सोनी की ससुराल जानकीपुरम क्षेत्र स्थित कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में है। बताया जा रहा है कि आशीष सोनी गुरुवार को अपनी पत्नी तपस्या सिंह से मिलने ससुराल गया था। आशीष सोनी और और तपस्या सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बौखलाई तपस्या सिंह तावे से वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया।

बताया जा रहा है कि आशीष सोनी और तपस्या सिंह के बीच पिछले कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। नाराज़गी के चलते तपस्या सिंह कुछ महीनों से अलग रहती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मोदी-शाह की चाय पार्टी में विपक्ष से सिर्फ कनिमोझी पहुंचीं, राहुल-अखिलेश रहे दूर; DMK के रुख पर सवाल

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

 

Spread the love

One thought on “जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या”

Comments are closed.

Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More