Lucknow : कालीचरण पीजी कॉलेज, लखनऊ में 10 अप्रैल 2026 को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एंड इन्वेस्टिचर सेरेमनी ‘प्रबोधन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक इं. वी.के. मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इं. वी.के. मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा से भरपूर विद्यार्थी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें।

शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और क्रेडिट सिस्टम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. डी.सी.डी.आर. पाण्डेय ने अनुशासन को सफलता का आधार बताते हुए प्रसिद्ध तैराक माइकल फेल्प्स का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि फेल्प्स ने वर्षों के कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर 23 ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किए।
समाजशास्त्र विभाग की प्रो. मीना कुमारी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कठिन परिश्रम के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मनस्वी शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न पदों के लिए 29 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें सेक्रेटरी के पद पर बीए सेमेस्टर-5 की प्रियांशी गौतम, डिसिप्लिन इंचार्ज के पद पर बीए सेमेस्टर-1 की आयुषी श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के पद पर बीए सेमेस्टर-3 के अली हाशमी, कल्चरल सेक्रेटरी के पद पर बीए सेमेस्टर-5 की रमा देवी, वूमेन सेल सेक्रेटरी के पद पर बीएससी सेमेस्टर-3 की आरूषी गुप्ता तथा प्रीफेक्ट सेक्रेटरी के पद पर बीकॉम सेमेस्टर-1 के अध्ययन कश्यप का चयन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चन्द्रमोहन उपाध्याय ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व और शैक्षणिक क्षमता के विकास का आह्वान किया। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीएम उपाध्याय ने दी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
JioFinance ऐप से जानिए आर्थिक सेहत, फायदे भी लीजिए
जमीन की लालच और मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बन रहे कातिल
‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा
जादवपुर में शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी चेतावनी
JIO ने पाट दी सात समंदर की दूरी, अब सीधे विदेशों से ले दे सकेंगे पैसा
छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!
भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच
भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच
लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत
