Jio Payments Solutions : विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (JPSL) ने क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। इस सेवा के जरिए भारतीय एक्सपोर्टर्स और डिजिटल कारोबार से जुड़े लोगों को विदेशी ग्राहकों से भुगतान लेने के लिए कई विकल्प मिलेंगे।
कंपनी के मुताबिक JPSL को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर मंजूरी मिली है। यह मंजूरी एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट, दोनों तरह के क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन को कवर करती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी का मुख्य फोकस विदेशों से भारतीय कारोबारियों के लिए पेमेंट कलेक्शन को आसान बनाने पर है।
वर्चुअल अकाउंट और इंटरनेशनल कार्ड से ले सकेंगे पेमेंट
नई सर्विस के तहत भारतीय एक्सपोर्टर्स दुनिया भर के ग्राहकों से वर्चुअल अकाउंट, इंटरनेशनल कार्ड और स्थानीय पेमेंट नेटवर्क के जरिए भुगतान ले सकेंगे। इससे अलग-अलग देशों में ग्राहकों को उनकी स्थानीय करेंसी और स्थानीय पेमेंट व्यवस्था के जरिए भुगतान करने की सुविधा मिल सकेगी। इस सर्विस का फायदा ऑनलाइन सेलर्स, फ्रीलांसर्स, क्रिएटर्स, डिजिटल कंपनियों और सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर्स को भी मिल सकता है।
कई करेंसी और पेमेंट पार्टनर्स की परेशानी होगी कम
अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से भुगतान लेने वाले कारोबारियों को अक्सर अलग-अलग करेंसी, कई पेमेंट पार्टनर्स, दस्तावेजी प्रक्रिया और पेमेंट मिलान जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। JPSL का दावा है कि उसका नया प्लेटफॉर्म इन प्रक्रियाओं को सरल बनाने में मदद करेगा।
कंपनी के अनुसार, कारोबारी विदेशी ग्राहकों को उनकी स्थानीय करेंसी में कीमत बता सकेंगे और उसी स्थानीय पेमेंट व्यवस्था के जरिए भुगतान स्वीकार कर सकेंगे।
इन बड़े विदेशी बाजारों में मिलेगी सुविधा
JPSL के मुताबिक उसकी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस भारत के करीब 50 फीसदी एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को कवर करती है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, UAE, सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख बाजारों में भारतीय कारोबारियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।कंपनी आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में भी नए स्थानीय पेमेंट विकल्प जोड़ने की योजना बना रही है।
दो कार्यदिवस में सेटलमेंट का दावा
कंपनी के मुताबिक कारोबारियों को भुगतान का सेटलमेंट ट्रांजैक्शन के दो कार्यदिवस के भीतर मिल सकेगा। साथ ही, भुगतान की रकम का कोई हिस्सा रोककर नहीं रखा जाएगा। विदेशी भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उसी कार्यदिवस में उपलब्ध कराने की व्यवस्था होने की बात कंपनी ने कही है। इस क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस के लिए JPSL ने Citi के साथ साझेदारी की है। कंपनी का कहना है कि यह नई सुविधा भारतीय कारोबारियों, खासकर डिजिटल और एक्सपोर्ट आधारित बिजनेस के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेमेंट कलेक्शन को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा
भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा
भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच
भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

One thought on “JIO ने पाट दी सात समंदर की दूरी, अब सीधे विदेशों से ले दे सकेंगे पैसा”
Comments are closed.