Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है, जहां अभी तक सभी घरों तक पर्याप्त विद्युत सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं।
इस योजना के तहत अमौसी जोन के 50 और जानकीपुरम जोन के सात गांवों एवं मजरों को शामिल किया गया है। इससे मोहनलालगंज, बीकेटी, सरोजनीनगर और मलिहाबाद क्षेत्र के कई परिवारों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में बिजली का आधारभूत ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
सर्वे के बाद 57 गांवों का हुआ चयन
विद्युतीकरण से जुड़े इस अभियान के लिए सौभाग्य योजना पार्ट-3 के तहत लखनऊ के 115 गांवों और मजरों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की गई कि किन स्थानों पर अभी भी कुछ घर या आबादी बिजली नेटवर्क से पूरी तरह नहीं जुड़ी है।
जांच के बाद 57 गांवों और मजरों को प्राथमिकता के आधार पर चुना गया। इन स्थानों पर नए बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और लाइनें स्थापित करने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक, नेटवर्क तैयार होने के बाद ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित हो सकती है।
छह या उससे अधिक परिवार वाले मजरे प्राथमिकता में
इस अभियान के तहत ऐसे गांवों और मजरों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहां कम से कम छह परिवार रहते हैं। समेसी, गोसाईगंज, निगोहां, मोहनलालगंज, रहीमाबाद, माल, मलिहाबाद, दुबग्गा, काकोरी और बीकेटी से जुड़े क्षेत्रों में ऐसे स्थानों कोचि ह्नित किया गया है। इसका उद्देश्य छोटे और दूर-दराज के मजरों तक भी बिजली की सुविधा पहुंचाना है। इससे ग्रामीण परिवारों को घरेलू जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों के लिए भी बेहतर बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
नए नेटवर्क के तहत HT और LT लाइन के लिए खंभे लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे। बिजली आपूर्ति के लिए एरियल बंच कंडक्टर यानी ABC केबल का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक चिन्हित 57 गांवों और मजरों को नए नेटवर्क से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू करना है।
बिजली कटौती की समस्या से भी राहत की उम्मीद
लखनऊ के कई इलाकों में फॉल्ट और ब्रेकडाउन के कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। हाल ही में इंदिरानगर में केबल फॉल्ट और गोसाईगंज क्षेत्र में ब्रेकडाउन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बिजली कटौती का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा था।
Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]
राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]
Lucknow: उत्तर प्रदेश में राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सरकार की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। दाखिल-खारिज, वरासत, पैमाइश और जमीन से जुड़े विवादों को लंबे समय तक लंबित रखने वाले अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील स्तर के अधिकारियों […]