तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई थी पुष्टि

प्रेम संबंध के शक में दिया था घटना को अंजाम

ए अहमद सौदागर

Lucknow : तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की हत्या उसी के पति सैलून कर्मी रोहित ने गला दबाकर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे की टीम ने गुरुवार को कातिल पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

बताते चलें कि मूल रूप से उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित एबी नगर निवासी राकेश कुमार ने अपनी 29 वर्षीय बेटी रागिनी की शादी करीब नौ साल पहले उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के भौली गांव व हाल पता पारा क्षेत्र के भपटामऊ जाहिद नगर निवासी रोहित शर्मा पुत्र स्व कमलेश शर्मा के साथ की थी। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद रोहित शर्मा ने रागिनी की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया था।

रोहित शर्मा तालकटोरा इलाके में किराए के मकान में रहकर कृष्णानगर क्षेत्र में सैलून का काम करता है। इस मामले मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे की टीम ने गुरुवार को आरोपी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

जमीन की लालच और मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बन रहे कातिल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गोमतीनगर: बंद मकानों में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति

उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

 

 

Spread the love

New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More
Chennai
Crime News

पति का अवैध संबंध अपने आप में क्रूरता नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

Chennai: पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने मात्र से उसे पत्नी के प्रति कानूनी रूप से क्रूरता का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। मद्रास हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट किया कि आपराधिक आरोप साबित करने के लिए केवल विवाहेतर संबंध […]

Spread the love
Read More