यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

Lucknow

वोटर लिस्ट विवाद पर यूपी CEO का विवादित बयान

Lucknow: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का नाम कथित तौर पर गलत अनुवाद के कारण ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज हो गया। इसी तरह एक अन्य प्रविष्टि में ‘राम ने शर्मा को मारा’ लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद मतदाता सूची तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर और डेटा की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं राज्यसभा इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, वरना सांप्रदायिक होने का आरोप भी लगता। उनके इस बयान ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से गलती स्वीकार किए जाने के बाद अब यह देखना अहम होगा कि ऐसी त्रुटियों को सुधारने और भविष्य में दोबारा होने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, यह मामला तकनीकी खामी के साथ-साथ मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने की जरूरत को भी उजागर करता है।

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची विशेष ...

नवदीप रिणवा

नामों के अनुवाद में कैसे हुई गलती?

मतदाता सूची में नामों की प्रविष्टि और उनके अनुवाद में हुई कथित गड़बड़ी ने तकनीकी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। ‘रामहित यादव’ जैसे नाम का वाक्य के रूप में गलत अनुवाद होना इस बात की ओर इशारा करता है कि सॉफ्टवेयर आधारित प्रक्रिया में मानवीय निगरानी और अंतिम सत्यापन कितना जरूरी है। मतदाता सूची चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें नाम, पता और अन्य विवरण सही दर्ज होना जरूरी है, ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में नामों के गलत अनुवाद जैसी गड़बड़ियां सामने आने पर निर्वाचन व्यवस्था की डेटा जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

ये भी पढें

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

संजय सिंह का CEO नवदीप रिणवा पर हमला, नाम बदलने की कही बात

उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप का नया नाम ‘नई गहराई रड़वा’ होना चाहिए। उनका यह बयान मतदाता सूची में नामों के कथित गलत अनुवाद से जुड़े विवाद के बीच आया है। अब संजय सिंह के हमले से विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। मतदाता सूची की त्रुटियों और निर्वाचन प्रक्रिया की जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

AAP MP Sanjay Singh Country under an undeclared emergency - India TV News

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

राहुल गांधी के काफिले में हादसा, जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT गठित

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन की चर्चा तेज, 35-45 सीटों पर नजर

 

 

 

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महर्षि वाल्मीकि को नमन, वैदिक मंत्रों से CM योगी का स्वागत Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दो महंतों ने पूजन संपन्न कराया। लव-कुश आश्रम […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

चबूतरे के विवाद में ऋषभ ने तीन पड़ोसियों को गोलियों से भूना ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हत्यारोपी गिरफ्तार, मौके से अवैध पिस्टल और कारतूस खोखा बरामद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला […]

Spread the love
Read More