जादवपुर में शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी चेतावनी

भगवा झंडे के साथ जादवपुर पहुंचे शुभेंदु

Saffron Honour Yatra: पश्चिम बंगाल में भगवा रंग और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में दक्षिण कोलकाता में ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ निकाली गई।

करीब तीन किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ साधु-संत भी शामिल हुए। यात्रा के जादवपुर यूनिवर्सिटी के पास पहुंचने से पहले विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

भगवा झंडे और टी-शर्ट के साथ निकली यात्रा

‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ की शुरुआत गोलपार्क से हुई। शुभेंदु अधिकारी भगवा टी-शर्ट पहनकर और हाथ में भगवा झंडा लेकर यात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। यात्रा का प्रस्तावित समापन जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर 8बी बस स्टैंड के पास होना था। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत भी शामिल हुए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए। पूरे रास्ते लाउडस्पीकर लगाए गए थे, जिन पर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया जा रहा था।

जादवपुर यूनिवर्सिटी का गेट किया गया बंद

यात्रा के यूनिवर्सिटी के पास पहुंचने से पहले ही जादवपुर यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी संभावित विवाद या अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढें

गाजीपुर में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन, 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

‘भगवा रंग का अपमान अब बर्दाश्त नहीं’

यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने भगवा रंग को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवा रंग का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बुधवार को चेतावनी दे दी है और अब जो भी भगवा रंग का अपमान करने की कोशिश करेगा, उसे ऐसा करने से पहले कई बार सोचना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही जादवपुर में दो बार आएंगे। उनके मुताबिक, एक बार वह गीता पाठ और दूसरी बार हनुमान चालीसा के पाठ के लिए जादवपुर पहुंचेंगे।

विवादित नारों का भी किया जिक्र

शुभेंदु अधिकारी ने कथित तौर पर ‘कश्मीर मांगे आजादी’, ‘फ्री फिलिस्तीन’ और ‘रेड सैल्यूट टू किशनजी’ जैसे नारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नारे लगाने वालों को सबक सिखाना उन्हें अच्छी तरह आता है।

जादवपुर यूनिवर्सिटी में पहले से चल रहा विवाद

जादवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र संगठनों और RSS से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच पोस्टर, ग्रैफिटी और नारेबाजी को लेकर विवाद चल रहा है। हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच झड़प की घटना भी सामने आई थी।

इसी पृष्ठभूमि में BJP की ओर से ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया गया। पार्टी के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य भगवा रंग से जुड़े मूल्यों, आदर्शों और उसकी गरिमा के बारे में जागरूकता फैलाना है। BJP का आरोप है कि भगवा रंग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

दो सप्ताह पहले भी हुआ था बड़ा कार्यक्रम

यह यात्रा जादवपुर यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर करीब दो सप्ताह पहले आयोजित एक कार्यक्रम के बाद हो रही है। उस कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए थे। वहां करीब 10 हजार लोगों ने वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया था।

‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ के साथ जादवपुर यूनिवर्सिटी एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में आ गया है। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राज्य की सियासत और गरमाने के आसार हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गाजीपुर में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन, 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

वनतारा का बड़ा कदम, लाओस में बीमार हाथियों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट

JIO ने पाट दी सात समंदर की दूरी, अब सीधे विदेशों से ले दे सकेंगे पैसा

विजय रश्मिका की जोड़ी का कमाल, राणाबाली में खुलेगा इतिहास का बड़ा राज

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

 

 

National Politics

आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति

New Delhi: वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को मजबूत करते हुए भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नई दिल्ली में भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति पर विशेष ब्रीफिंग सत्रों की अध्यक्षता की। दो दिनों तक चले इन महत्वपूर्ण सत्रों में भारत में नियुक्त […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
National Politics

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी […]

Read More