भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच

Bengaluru

Bengaluru: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव का नाम कर्नाटक में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया के दौरान चर्चा में आ गया है। मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग को लेकर अंतर सामने आने के बाद उन्हें अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए सुनवाई में शामिल होने को कहा गया है।

दरअसल, पुराने और मौजूदा मतदाता रिकॉर्ड में प्रोफेसर सीएनआर राव के नाम की स्पेलिंग अलग-अलग दर्ज मिली। साल 2002 की वोटर लिस्ट में उनका नाम “Prof C N R Rao” लिखा हुआ है। वहीं मौजूदा मतदाता सूची में उनके नाम में एक अतिरिक्त ‘F’ जुड़ गया है और यह “Proff C N R Rao” दर्ज है।

ये भी पढें

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

क्या है सेल्फ नेम मिसमैच?

SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के पुराने और वर्तमान रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। इसी दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए नाम और पुराने रिकॉर्ड में दर्ज नाम के बीच अंतर मिलता है, तो उसे सेल्फ नेम मिसमैच की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित मतदाता को रिकॉर्ड में मौजूद अंतर स्पष्ट करने और अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए सुनवाई का मौका दिया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर सीएनआर राव का नाम भी सामने आया है।

व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया

जानकारी के मुताबिक, इस तरह के मामलों में सुनवाई के लिए संबंधित व्यक्ति को उपस्थित होने के लिए कहा जाता है। प्रोफेसर सीएनआर राव को बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में भारतीय विज्ञान संस्थान यानी IISc के पास निर्धारित स्थान पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है। नाम में केवल एक अतिरिक्त अक्षर जुड़ने के कारण देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक का नाम SIR प्रक्रिया में सामने आना सोशल मीडिया और लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढें

पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?

कौन हैं प्रोफेसर सीएनआर राव?

प्रोफेसर CNR राव देश के प्रमुख वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में लंबे समय तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से रसायन विज्ञान और पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार ने वर्ष 2014 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। वह देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाले चुनिंदा वैज्ञानिकों में शामिल हैं।

अमर्त्य सेन के नाम में भी सामने आया था अंतर

SIR प्रक्रिया के दौरान नाम की स्पेलिंग से जुड़ा ऐसा मामला अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के संबंध में भी सामने आया था। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित होने से छूट दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?

चीनी के दाम गिरे लेकिन आयात पड़ रहा महंगा

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

 

 

 

International

विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

Kirtivardhan Singh’s Saudi visit: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने  सऊदी अरब के रियाद का अपना पहला आधिकारिक दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। चार दिनों की इस द्विपक्षीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देना तथा वहां रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों के हितों की रक्षा […]

Read More
International

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन

BRICS समिट से पहले भारत आएंगे पुतिन New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत में BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More