
Breastfeeding Benefits : जब बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है, तो शुरुआती महीनों में उसका शरीर बेहद नाजुक होता है। ऐसे में उसके बेहतर विकास और मजबूत इम्युनिटी के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। नवजात शिशु के लिए मां का दूध सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि उसके शुरुआती जीवन का बेहद महत्वपूर्ण पोषण स्रोत माना जाता है। हालांकि, कई माता-पिता के मन में यह सवाल रहता है कि बच्चे को आखिर कितनी उम्र तक स्तनपान कराना चाहिए।
छह महीने तक सिर्फ मां का दूध
पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक के अनुसार, जन्म से लेकर बच्चे के छह महीने पूरे होने तक केवल मां का दूध देना चाहिए। इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों में बच्चे को अलग से पानी देने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि मां का दूध बच्चे की पोषण और हाइड्रेशन संबंधी जरूरतों को पूरा करता है। छह महीने की उम्र के बाद बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतें बढ़ने लगती हैं। ऐसे में स्तनपान जारी रखते हुए बच्चे को उसकी उम्र और विकास के अनुसार पूरक आहार देना शुरू किया जा सकता है। इसमें दलिया, खिचड़ी, प्यूरी और अन्य उपयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं।
कम से कम दो साल तक स्तनपान
डॉ. मलिक का कहना है कि बच्चे को कम से कम दो साल की उम्र तक स्तनपान कराया जा सकता है। अगर मां और बच्चा दोनों सहज हैं और स्तनपान जारी रखना चाहते हैं, तो इसे 3 साल तक भी जारी रखा जा सकता है। हालांकि, बच्चे की व्यक्तिगत जरूरतों और स्वास्थ्य के अनुसार आहार को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।
इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
मां के दूध में मौजूद पोषक तत्व और प्रतिरक्षात्मक घटक बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करते हैं। शुरुआती महीनों में स्तनपान बच्चे को संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकता है। छह महीने के बाद भी स्तनपान बच्चे के आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रह सकता है।
मां और बच्चे के बीच मजबूत बॉन्डिंग
स्तनपान केवल पोषण तक सीमित नहीं है। यह मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने और बच्चे को सुरक्षा व आराम का एहसास देने में भी मदद करता है। मां के साथ यह करीबी संपर्क बच्चे के भावनात्मक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें

