
Petrol Diesel Price Today : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। एक तरफ जहां घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। पिछले सप्ताह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड ऑयल अब करीब 92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। हालांकि, यह कीमत अभी भी सामान्य स्तर से काफी ज्यादा है। फरवरी में युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी।
आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी अलग-अलग शहरों में वाहन चालकों को फिलहाल पुराने रेट पर ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। रिपोर्ट्स में पहले पेट्रोल पर करीब 5 रुपये और डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर तक के नुकसान की बात सामने आई थी।
ये भी पढें
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस
दिल्ली से लखनऊ तक पेट्रोल का आज का रेट
दिल्ली : 102.12
कोलकाता : 113.51
मुंबई : 111.21
चेन्नई : 107.76
गुरुग्राम : 102.97
नोएडा : 101.77
बेंगलुरू : 110.97
भुवनेश्वर : 108.97
चंडीगढ़ : 102.20
हैदराबाद : 115.73
लखनऊ : 113.81
तिरुअनंतपुरम् : 115.49
इन शहरों में कितना है डीजल का रेट?
नई दिल्ली : 95.20
कोलकाता : 99.82
मुंबई : 97.83
चेन्नई : 99.55
गुरुग्राम : 95.64
नोएडा : 95.26
भुवनेश्वर : 100.68
चंडीगढ़ : 89.47
हैदराबाद : 103.86
जयपुर : 98.50
पटना : 99.80
तिरुअनंतपुरम् : 104.41
चार महीने पहले बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मई महीने में बढ़ोतरी की गई थी। मई में लगातार चार बार कीमतों में इजाफा हुआ था, जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए थे। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने साल 2022 में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की थी।
क्या क्रूड सस्ता होने से पेट्रोल-डीजल भी सस्ता होगा?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसका सीधा असर अभी घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है। फिलहाल तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम स्थिर रखे हैं। आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत और अन्य बाजार स्थितियों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हो सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे
पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व
प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस
मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

