
Bigg Boss 20 : एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर आएंगी। शो के रविवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें फातिमा सना शेख ने होस्ट सलमान खान की जमकर तारीफ की।
प्रोमो में फातिमा सलमान से कहती नजर आ रही हैं कि जिस तरह उन्होंने पिछले हफ्ते ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, वह काफी बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जब सलमान जैसी बड़ी पोजीशन पर मौजूद शख्स किसी मुद्दे पर खुलकर स्टैंड लेता है तो उसका लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
ट्रोल्स को जवाब देने पर सलमान की तारीफ
प्रीकैप में फातिमा सलमान से कहती हैं कि वह उनसे कुछ कहना चाहती हैं। इसके बाद वह ट्रोलिंग के मुद्दे पर सलमान की तारीफ करती हैं। फातिमा कहती हैं, “जिस तरह से आपने इस बार ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है, वह बहुत बड़ी बात है। क्योंकि जब आपकी पोजीशन वाला कोई व्यक्ति किसी मुद्दे पर स्टैंड लेता है तो लोगों पर उसका बहुत गहरा असर पड़ता है।” हालांकि, प्रोमो में फातिमा की इस बात पर सलमान का पूरा रिएक्शन देखने को नहीं मिला है।
ट्रोलिंग को लेकर सलमान ने जताई थी नाराजगी
पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान दो कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे विवाद को सुलझाते हुए ट्रोलिंग के मुद्दे पर नाराज नजर आए थे। उन्होंने अपनी शर्ट और टोपी उतारकर अपने लुक को लेकर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग का जिक्र किया।
सलमान ने बताया कि उन्हें उनकी उम्र, बाल, शरीर और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मौजूदा हेयरस्टाइल एक आगामी फिल्म के लिए है।
बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग पर बोले सलमान
सलमान खान ने सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी दूसरे व्यक्ति का अपमान करके पैसे कमाना या कंटेंट तैयार करना आखिर कितना सही है।
उन्होंने महिलाओं के शरीर को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों का भी विरोध किया और कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद वजन बढ़ना स्वाभाविक हो सकता है। सलमान ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब कोई महिला दोबारा काम पर लौटने के लिए तैयार होगी, तो अपने हिसाब से फिटनेस पर ध्यान दे सकती है।
पैपराजी के लिए भी सलमान ने कही बड़ी बात
इस दौरान सलमान खान ने पैपराजी की ओर से महिलाओं की आपत्तिजनक या निजी तस्वीरें और वीडियो शूट किए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुकी हैं। सलमान ने व्यूज और वायरल कंटेंट के लिए इस तरह के वीडियो पोस्ट करने से बचने की नसीहत भी दी। अब ‘बिग बॉस 20’ के आगामी एपिसोड में फातिमा सना शेख की सलमान खान के लिए कही गई बातों पर दर्शकों की नजरें रहेंगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा
फिट दिखने वाली महिलाओं को भी क्यों आ रहा हार्ट अटैक? जानें बड़े कारण
पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

