
Crispy Dal Pakoda : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा ही अलग होता है। पकौड़े ज्यादातर घरों में चाय के साथ पसंद किए जाते हैं। आमतौर पर पकौड़े बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो पंचमेल दाल पकौड़े जरूर बनाएं। पंचमेल दाल पकौड़े कई तरह की दालों को मिलाकर तैयार किए जाते हैं। इनमें चना दाल, छिलके वाली हरी मूंग, मसूर दाल, उड़द दाल और मूंग दाल का इस्तेमाल होता है। पालक, अदरक, हरी मिर्च, नारियल और मसालों के साथ तैयार ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहते हैं।
पंचमेल दाल पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
1/4 कप चना दाल
1/4 कप छिलके वाली हरी मूंग
1/4 कप छिलके वाली मसूर दाल
1/4 कप छिलके वाली उड़द दाल
1/4 कप मूंग दाल
दो से तीन हरी मिर्च
आठ से दस काली मिर्च
दो इंच अदरक का टुकड़ा
एक छोटी चम्मच गरम मसाला
एक कप बारीक कटा पालक
दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
पंचमेल दाल पकौड़े बनाने की विधि
दालों को भिगोएं
सबसे पहले सभी दालों को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें पर्याप्त पानी में करीब 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। दालें अच्छी तरह फूल जाएं तो उनका पानी पूरी तरह निकाल दें।
दाल का मिश्रण तैयार करें
अब भीगी हुई दालों में अदरक, हरी मिर्च और काली मिर्च डालें। इन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि दाल पीसते समय पानी न डालें। पकौड़ों का बैटर गाढ़ा रहेगा तो पकौड़े अच्छी तरह बनेंगे और कुरकुरे भी होंगे।
पालक और मसाले मिलाएं
तैयार दाल के मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसमें बारीक कटा पालक, कद्दूकस किया हुआ नारियल, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को करीब दो मिनट तक फेंटें। इससे पकौड़े हल्के और फूले हुए बनेंगे।
पकौड़ों को तलें
कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर तेल में डालें। पकौड़ों को मध्यम आंच पर चारों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर पकौड़े तलने से वे ऊपर से जल्दी ब्राउन हो सकते हैं, जबकि अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
गरमा-गरम सर्व करें
इसी तरह पूरे मिश्रण से पकौड़े तैयार कर लें। तैयार पंचमेल दाल पकौड़ों को हरी चटनी, खट्टी-मीठी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें। चाय के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप बेसन के पकौड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो पंचमेल दाल पकौड़े एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
फिट दिखने वाली महिलाओं को भी क्यों आ रहा हार्ट अटैक? जानें बड़े कारण
पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल
भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

