भारत-अफ्रीका दोस्तीः कोटे डी आइवर में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बने विदेश राज्यमंत्री

India-Africa Relations

शाश्वत तिवारी

India-Africa Relations:  भारत और अफ्रीका के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय और रणनीतिक रिश्तों को एक नया आयाम मिला है। भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (आइवरी कोस्ट) का एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। यह उच्च स्तरीय यात्रा कोटे डी आइवर सरकार के विशेष निमंत्रण पर आयोजित की गई थी, जहां भारतीय विदेश राज्य मंत्री ने देश के 66वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

ये भी पढें

अर्पित सर्वेश ने की वैदिक गणित विशेषज्ञ DN मिश्र से भेंट

 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस यात्रा के दौरान राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ी की भागीदारी देखी। सिंह ने कोटे डी आइवर के विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर अहम बातचीत की और कोटे डी आइवर गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की। बातचीत में आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा सहयोग तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई।

 

WhatsApp Image 2026 08 13 at 5.11.03 PM

दोनों पक्षों ने भारत-कोटे डी आइवर की बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया, दौरे का एक अहम हिस्सा आबिदजान में भारतीय समुदाय के साथ राज्य मंत्री की बातचीत भी रही। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों तथा भारतीय समुदाय के कल्याण, सुरक्षा और भलाई के प्रति भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।

ये भी पढें

UP में हाईअलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस दौरे ने भारत-कोटे डी आइवर संबंधों की गति को और मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान किया। राज्य मंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी का जो गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वह दोनों देशों के बीच सद्भावना और दोस्ती की गहराई को दर्शाता है। उम्मीद है कि यह दौरा अफ्रीका के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव के हिस्से के रूप में, भारत-कोटे डी आइवर की बढ़ती साझेदारी को और गति प्रदान करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

UP में हाईअलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पाकिस्तान के परमाणु इस्तेमाल को लेकर चीनी प्रोफेसर का दावा, भारत-पाक तनाव का दिया हवाला

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

 

 

 

One thought on “भारत-अफ्रीका दोस्तीः कोटे डी आइवर में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बने विदेश राज्यमंत्री”

Comments are closed.

International

भारत-इंडोनेशिया ने आतंकवाद-रोधी विषय पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक

 शाश्वत तिवारी New Delhi: आतंकवाद-रोधी विषय पर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद से निपटने में आपसी सहयोग की समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) डॉ. सुहेल […]

Read More
Pretoria
International

भारत-दक्षिण अफ्रीका ने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

शाश्वत तिवारी Pretoria: भारत-दक्षिण अफ्रीका विदेश कार्यालय परामर्श का 12वां दौर प्रिटोरिया में आयोजित किया गया। इससे दोनों देशों को अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका) जनेश कैन ने किया, जबकि दक्षिण अफ्रीकी […]

Read More
New Delhi
International

भारत ने 19वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए लॉन्च की वेबसाइट

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से 19वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन सात से नौ जनवरी, 2027 तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होगा। […]

Read More