Onion Cutting Tips: प्याज काटते ही आंखों से आंसू क्यों निकलते हैं? पूरा सच जानें

Onion Cutting Tips

Onion Cutting Tips : रसोई में खाना बनाते समय प्याज काटना एक आम लेकिन सबसे परेशानी भरा काम माना जाता है। जैसे ही प्याज को चाकू से काटा जाता है, आंखों में जलन होने लगती है और अनजाने में आंसू निकलने लगते हैं। यह समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? प्याज में मौजूद प्राकृतिक रसायन जब काटने के दौरान निकलते हैं, तो वे आंखों को प्रभावित करते हैं। प्याज की कोशिकाओं के टूटने पर एक खास गैस निकलती है, जिसे सिं-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड कहा जाता है। यह गैस आंखों के संपर्क में आने पर हल्की एसिड जैसी प्रतिक्रिया करती है, जिससे जलन होती है और आंसू आने लगते हैं। अगर आप भी प्याज काटते समय हर बार आंसुओं से परेशान हो जाते हैं, तो कुछ आसान घरेलू टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। ये उपाय न केवल सरल हैं बल्कि काफी प्रभावी भी माने जाते हैं।

प्याज की जड़ को न काटें:  कई लोग प्याज काटने की शुरुआत उसकी जड़ (root) को काटकर करते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार प्याज की जड़ में ही आंसू लाने वाले एंजाइम अधिक होते हैं। इसलिए पहले प्याज को छिलके सहित आधा काटें और उसके बाद धीरे-धीरे छिलका हटाकर काटें। यह तरीका आंखों में जलन को काफी हद तक कम कर सकता है।

प्याज को पानी में भिगोकर काटें :  एक और आसान तरीका है कि प्याज को काटने से पहले पांच  से दस मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे प्याज में मौजूद गैस का प्रभाव कम हो जाता है। इसके बाद जब आप प्याज काटते हैं तो आंखों में जलन और आंसू आने की संभावना काफी कम हो जाती है। यह तरीका खासकर घरेलू कुकिंग में काफी लोकप्रिय है।

तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें : प्याज काटते समय हमेशा तेज धार वाले चाकू का उपयोग करना चाहिए। तेज चाकू प्याज की कोशिकाओं को कम नुकसान पहुंचाता है, जिससे कम गैस निकलती है। वहीं अगर चाकू कुंद (blunt) होगा तो ज्यादा दबाव पड़ेगा और अधिक गैस रिलीज होगी, जिससे आंखों में जलन बढ़ सकती है।

प्याज को फ्रिज में ठंडा करें : प्याज को काटने से पहले 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख देना भी एक बहुत प्रभावी उपाय है। ठंडा होने पर प्याज से निकलने वाली गैस की मात्रा कम हो जाती है। यह तरीका बहुत आसान है और अक्सर प्रोफेशनल शेफ भी इसे अपनाते हैं।

आंखों की दूरी बनाए रखें : प्याज काटते समय कोशिश करें कि चेहरा प्याज से थोड़ा दूर रहे। इससे गैस सीधे आंखों तक नहीं पहुंचती और जलन कम होती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Hyderabad YouTuber Murder: घर में घुसकर की गई मसूद चांदी की हत्या, साले पर लगा आरोप

Glowing Skin Tips: त्वचा की चमक बढ़ाने में कैसे मदद करता है चिया सीड्स का पानी?

RBI का बड़ा एक्शन: मुंबई के इस सहकारी बैंक पर छह महीने की प्रतिबंध

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे एक और मौका दें

 

 

 

3 thoughts on “Onion Cutting Tips: प्याज काटते ही आंखों से आंसू क्यों निकलते हैं? पूरा सच जानें

Comments are closed.

Health Lifestyle Sports

समय पर न सोना दिल के लिए खतरनाक

Heart Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की नींद का रूटीन भी बिगाड़ दिया है। कई लोग देर रात तक मोबाइल चलाते रहते हैं और रात 1-2 बजे सोने के बाद सुबह देर से उठते हैं।  कुछ लोगों का सोने और जागने का समय हर दिन अलग होता है। भले […]

Read More
Lifestyle Science & Tech

स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे छिपा साइंस

New Delhi: आपने स्कूल बसों को अक्सर पीले रंग में ही देखा होगा। चाहे शहर कोई भी हो या स्कूल कोई भी, ज्यादातर स्कूल बसों का रंग पीला ही नजर आता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्कूल बसों को लाल, सफेद, नीले या किसी दूसरे रंग में क्यों नहीं रंगा जाता? क्या […]

Read More
Lifestyle

गीले बालों को बांधने से हो सकता है नुकसान, जानें सही हेयर केयर टिप्स

Hair Care Tips : बाल धोने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में उन्हें रगड़कर सुखाने या तुरंत बांधने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गीले बाल सूखे बालों की तुलना में ज्यादा नाजुक होते हैं? बालों में पानी होने पर उनकी इलास्टिसिटी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वे आसानी से खिंच और […]

Read More