RBI का बड़ा एक्शन: मुंबई के इस सहकारी बैंक पर छह महीने की प्रतिबंध

RBI

RBI भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई स्थित मोगावीरा सहकारी बैंक पर कड़ा कदम उठाया है। बैंक की वित्तीय स्थिति में लगातार गिरावट और नियामकीय चिंताओं को देखते हुए RBI ने उस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये पाबंदियां 12 जून से लागू हो चुकी हैं और अगले छह महीने तक प्रभावी रहेंगी।

अब खाताधारक कितना पैसा निकाल सकेंगे?

RBI के आदेश के अनुसार, बैंक के जमाकर्ता अपने बचत, चालू या अन्य खातों से अधिकतम 1 लाख रुपये तक ही निकाल सकेंगे। यह सीमा बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए तय की गई है। हालांकि, RBI ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़े

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

बैंक पर कौन-कौन सी पाबंदियां लगीं?

  • कोई नया ऋण या एडवांस मंजूर नहीं कर सकेगा।
  • मौजूदा ऋणों का नवीनीकरण नहीं कर पाएगा।
  • कोई नया निवेश नहीं कर सकेगा।
  • नई देनदारियां स्वीकार नहीं कर सकेगा।
  • उधार नहीं ले सकेगा।
  • नए जमा स्वीकार करने पर भी रोक रहेगी।

RBI  ने क्यों उठाया यह कदम?

RBI के अनुसार, बैंक के संचालन में सुधार के लिए वह लंबे समय से बैंक के निदेशक मंडल और वरिष्ठ प्रबंधन के संपर्क में था। इसके बावजूद बैंक नियामकीय चिंताओं को दूर करने और जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने में विफल रहा। इसी कारण केंद्रीय बैंक को यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

पहले भी हुई है कार्रवाई

यह पहला मौका नहीं है जब RBI ने किसी सहकारी बैंक पर कार्रवाई की हो। पिछले महीने ही महाराष्ट्र के फलटन स्थित यशवंत सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। RBI ने कहा था कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और भविष्य में आय अर्जित करने की संभावनाएं नहीं थीं, जिसके चलते वह जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने में सक्षम नहीं था।

ये भी पढ़े

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

जमाकर्ताओं को मिलेगी बीमा सुरक्षा

RBI ने बताया कि बैंक के परिसमापन की स्थिति में जमाकर्ताओं को जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलेगी। केंद्रीय बैंक के अनुसार, यशवंत सहकारी बैंक के लगभग 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ता अपनी पूरी जमा राशि पाने के पात्र हैं। RBI की यह कार्रवाई सहकारी बैंकों की वित्तीय सेहत पर कड़ी निगरानी और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, EV कारों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे एक और मौका दें

IND vs AFG: रोहित शर्मा की वापसी और युवा खिलाड़ियों की परीक्षा, मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच

इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

 

Spread the love

3 thoughts on “RBI का बड़ा एक्शन: मुंबई के इस सहकारी बैंक पर छह महीने की प्रतिबंध

Comments are closed.

India-US Defense Partnership
homeslider International

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India-US Defense Partnership :  भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा सहयोग से लेकर परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अमेरिकी विदेश विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी एस. पॉल कपूर ने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Silver Price Crash :
Business

चांदी की कीमत में भारी गिरावट, एक दिन में ₹4500 से ज्यादा टूटी; क्या ₹2 लाख के नीचे जाएगी कीमत?

Silver Price Crash : सोना और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर मंगलवार को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव चांदी की कीमतों पर नजर आया, जहां एक ही […]

Spread the love
Read More