पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज

द सेकेंड मर्डर

द सेकेंड मर्डर: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की लोकप्रिय वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ अपने पांचवें एपिसोड के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच गई है। सीरीज के नए एपिसोड का नाम ‘फाइल 5: द सेकेंड मर्डर’ है, जिसमें एक मर्डर की जांच के दौरान सामने आने वाला दूसरा कत्ल कहानी को और ज्यादा पेचीदा और रोमांचक बना देता है।

सनशाइन डिजिटल के क्रिएटिव हेड संजय उपाध्याय की देखरेख में तैयार की जा रही यह शॉर्ट-फॉर्म, AI-सपोर्टेड क्राइम सीरीज हर गुरुवार को सनशाइन पिक्चर्स के आधिकारिक YouTube चैनल पर रिलीज होती है। पिछले एपिसोड्स को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद पांचवें एपिसोड से भी दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

एक मर्डर की जांच से शुरू हुई कहानी, दूसरे कत्ल तक पहुंची

‘द सेकेंड मर्डर’ की कहानी शुरुआत में एक सामान्य क्राइम इन्वेस्टिगेशन की तरह आगे बढ़ती है, लेकिन जल्द ही घटनाएं नया मोड़ ले लेती हैं। जांच के बीच एक दूसरा मर्डर सामने आता है, जिसके बाद पूरा मामला और ज्यादा उलझ जाता है।

जांचकर्ता जब इस दूसरे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें लगातार नए सुराग और अनसुलझे राज मिलते हैं। हर नया सबूत कहानी में एक नया सवाल खड़ा करता है और शक की सुई अलग-अलग किरदारों की तरफ घूमती रहती है।

हर सुराग के साथ बढ़ता है सस्पेंस

एपिसोड 5 की सबसे खास बात इसका लगातार बना रहने वाला सस्पेंस है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे जांच की परतें खुलती जाती हैं। सामने आने वाले सुराग इस ओर इशारा करते हैं कि अपराध के पीछे मौजूद शख्स बेहद शातिर है और कई महत्वपूर्ण राज अपने भीतर छिपाए हुए है।

एक अपराध की जांच के दौरान दूसरा अपराध सामने आने से कहानी में तनाव और रोमांच दोनों बढ़ जाते हैं। दर्शकों के लिए यह जानना दिलचस्प होगा कि आखिर दूसरा मर्डर किसने किया और दोनों अपराधों के बीच क्या कनेक्शन है?

‘द सेकेंड मर्डर’ में दिखेगा अपराध का नया कनेक्शन

‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ का पांचवां एपिसोड यह दिखाने की कोशिश करता है कि एक अपराध किस तरह दूसरे अपराध को जन्म दे सकता है। कहानी में इंसानी टकराव, छिपे हुए राज और अपराध की जांच को एक साथ पिरोया गया है।

मेकर्स ने एपिसोड शेयर करते हुए लिखा है—
“एक और मर्डर। राज़ों का सिलसिला। और एक सच, जिसके सामने आने का इंतज़ार है। बड़ा जुर्म, छोटी कहानी फाइल 5: द सेकेंड मर्डर।”

हर हफ्ते नई क्राइम कहानी से जुड़ रहे दर्शक

सनशाइन पिक्चर्स की यह डिजिटल सीरीज छोटे फॉर्मेट में क्राइम, मिस्ट्री और सस्पेंस को पेश कर रही है। कम समय में कहानी को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना और हर एपिसोड में नया रहस्य सामने लाना इसकी खासियत बनती जा रही है।

‘द सेकेंड मर्डर’ भी इसी फॉर्मूले को आगे बढ़ाता है। दमदार इन्वेस्टिगेशन, लगातार बदलते सुराग और अपराध की कई परतें इस एपिसोड को क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास बनाती हैं।

Read this also

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope: From Aries to Pisces, know how today will be

Ghazipur: Gang involved in theft in two houses in Indira Nagar busted, two arrested

 

Click here to join Naya Look’s WhatsApp channel.
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. .
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews


 

Spread the love

One thought on “पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज”

Comments are closed.

Entertainment

‘तुंबाड’ के आठ साल पूरे, सोहम शाह ने फैंस को दिया खास क्रिएटिव चैलेंज

Tumbbad8Years : कल्ट फिल्म ‘तुंबाड’ ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने फैंस के नाम एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने उन दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इतने वर्षों तक फिल्म की अनोखी दुनिया और इसके किरदारों को अपनी […]

Spread the love
Read More
Entertainment

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, टॉम क्रूज-ब्रैड पिट पीछे

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था और अब कमाई के आंकड़े भी इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। खास बात यह है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

राधिका आप्टे की ये फिल्म बढ़ाएगी डर, हर सीन में सस्पेंस का तड़का

Radhika Apte: OTT प्लेटफॉर्म पर आजकल अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो राधिका आप्टे की फिल्म ‘फोबिया’ आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दर्दनाक घटना के बाद […]

Spread the love
Read More