फूले-फूले गुब्बारे जैसे भटूरे बनाने के लिए क्या करें? नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप विधि

Recipe for making Bhatura

Recipe for making Bhatura : छोले भटूरे भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक हैं। गरमा-गरम मसालेदार छोले के साथ नरम और फूले हुए भटूरे खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अक्सर घर पर भटूरे बनाते समय लोग एक ही समस्या का सामना करते हैं। छोले तो स्वादिष्ट बन जाते हैं, लेकिन भटूरे या तो कड़े हो जाते हैं या फिर ठीक से फूलते ही नहीं हैं। अगर आप भी हर बार बाजार जैसे फूले-फूले और मुलायम भटूरे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है। सही सामग्री, सही अनुपात और कुछ जरूरी टिप्स की मदद से आप घर पर भी बिल्कुल परफेक्ट भटूरे तैयार कर सकते हैं।

भटूरा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

2 कप मैदा

½ कप रवा (सूजी)

1 चम्मच पीसी हुई चीनी

½ चम्मच बेकिंग पाउडर

½ चम्मच बेकिंग सोडा

चुटकीभर नमक

⅓ कप दही

पानी (आटा गूंथने के लिए)

2 चम्मच तेल

 आटा तैयार करें

सबसे पहले एक बड़े बर्तन या परात में मैदा, रवा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालें। अब इसमें दही मिलाएं और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें। दही और बेकिंग सोडा का मिश्रण भटूरों को नरम और फूला हुआ बनाने में मदद करता है। इसलिए इनकी मात्रा सही रखना बेहद जरूरी है।

मुलायम आटा गूंथें

अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो। नरम आटा ही अच्छे भटूरे बनाने की कुंजी है। आटा तैयार होने के बाद उस पर थोड़ा तेल लगाएं और 3 से 4 बार अच्छी तरह थपथपाकर गूंथें। इससे आटे में लचीलापन आता है और भटूरे अच्छे से फूलते हैं। अब आटे की सतह पर तेल लगाकर उसे साफ कपड़े से ढक दें और लगभग 2 घंटे के लिए रख दें।

लोइयों को रेस्ट दें

दो घंटे बाद आटे को दोबारा हल्का सा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अक्सर लोग यहीं गलती कर देते हैं और लोइयां बनाते ही उन्हें बेलना शुरू कर देते हैं। जबकि लोइयों को कम से कम 10 से 15 मिनट तक रेस्ट देना चाहिए। इससे आटे का ग्लूटेन रिलैक्स होता है और भटूरे आसानी से बेल जाते हैं। साथ ही तलते समय अच्छी तरह फूलते भी हैं।

 भटूरे बेलें और तलें

अब प्रत्येक लोई को हल्के हाथों से लंबा या अंडाकार आकार देते हुए बेल लें। दूसरी ओर कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब उसमें भटूरा डालें। भटूरे को हमेशा हाई फ्लेम पर तलें। जैसे ही आप भटूरा तेल में डालेंगे और हल्के से दबाएंगे, वह गुब्बारे की तरह फूलने लगेगा। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें और निकाल लें।

फूले-फूले भटूरे बनाने के जरूरी टिप्स

रवा जरूर मिलाएं : सूजी मिलाने से भटूरों में हल्की कुरकुराहट और बेहतर टेक्सचर आता है।

आटा नरम रखें :  कड़ा आटा भटूरों को सख्त बना सकता है। इसलिए हमेशा मुलायम आटा गूंथें।

 पर्याप्त रेस्टिंग दें :आटे और लोइयों दोनों को रेस्ट देना बेहद जरूरी है। यही भटूरों को फूलने में मदद करता है।

तेल का तापमान सही रखें :  कम गर्म तेल में भटूरे तेल सोख लेते हैं और फूलते भी नहीं हैं।

 हाई फ्लेम पर तलें : भटूरों को हमेशा तेज आंच पर तलें ताकि वे तुरंत फूल जाएं।


 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

हर दौरा मिर्गी नहीं होता, बच्चों में सीजर आने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये बीमारियां

फ्लॉप के बाद दमदार वापसी, वैभव सूर्यवंशी ने 200 स्ट्राइक रेट से खेली विस्फोटक पारी

ममता की मुश्किलें बढ़ीं, प्रकाश बरेक के इस्तीफे से TMC को बड़ा नुकसान

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “फूले-फूले गुब्बारे जैसे भटूरे बनाने के लिए क्या करें? नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप विधि

Comments are closed.

homemade cerelac recipe
Lifestyle

घर पर झटपट सेरेलेक बनाने की सरल रेसिपी बच्चों के लिए

homemade cerelac recipe  : छोटे बच्चों की सेहत और वजन बढ़ाने के लिए सही और पौष्टिक आहार देना बहुत जरूरी होता है। खासकर जब बच्चा छह  महीने का हो जाता है और उसे ठोस आहार की शुरुआत करनी होती है, तो सेरेलेक एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। हालांकि बाजार में मिलने वाला पैकेट सेरेलेक […]

Spread the love
Read More
Bhindi Recipe Tips
Lifestyle

भिंडी की सब्जी में नहीं रहेगा चिपचिपापन, ये आसान ट्रिक्स करें फॉलो

Bhindi Recipe Tips : भिंडी की सब्जी भारतीय रसोई की सबसे पसंदीदा सब्जियों में से एक है। दाल-चावल हो या गर्मागर्म रोटी, भिंडी का स्वाद हर खाने को खास बना देता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि भिंडी बनाते समय वह चिपचिपी या लिसलिसी हो जाती है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर […]

Spread the love
Read More
Hair Care Tips 
homeslider Life Style Lifestyle

15 दिन में बाल झड़ना होगा कम, घर पर बनाएं असरदार हेयर टोनर

Hair Care Tips  बालों का झड़ना, पतला होना और उनकी चमक कम होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते। ऐसे में घरेलू उपाय बालों की देखभाल में काफी मददगार साबित […]

Spread the love
Read More