
- श्रीमद्भागवत के आयोजन का निमंत्रण व जिम्मेदारी दी अध्यक्ष ललित सक्सेना ने
- वरिष्ठ पत्रकार का जन्मदिन वृंदावन जनसरोकार समिति व व्यापार मंडल ने मनाया
– विजय श्रीवास्तव –
Lucknow: रविवार को उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर देवभूमि वृन्दावन जन सरोकार समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा एवं सचिव प्रेम सिंह विष्ट द्वारा सहभाग किया गया। 10 से 19 जून को समिति द्वारा वृन्दावन योजना में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव एवं कला उत्सव का भव्य आयोजन कराया गया था। इस अवसर पर समिति द्वारा अपना स्थापना दिवस एवं समिति की स्मारिका का विमोचन किया गया था।
आज की आयोजित बैठक में देवभूमि वृन्दावन जन सरोकार समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं विधिक सलाहकार को समिति की स्मारिका को भेंट कर सम्मानित किया गया और श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए व कार्यक्रम को कबरेज के लिए”नयालुक “व “बस्ती के लोग” जनमत सरिता, टांएंगल न्यूज आदि अखबारों को अपने प्रतिष्ठित अखबारों में स्थान देने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ये भी पढें
हार्ट इंडिया कानक्लेव 2026: 100 से अधिक विशेषज्ञों ने की शिरकत
आज की बैठक में उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने व्यापार मंडल की तरफ़ से दिनांक 21 से 27 नवम्बर 2026 तक सम्राट विक्रमादित्य पार्क रायबरेली रोड डेंटल चौराहा उतरटिया में आयोजित किए जाने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विचार विमर्श करते हुए निमंत्रण एवं सहयोग का आग्रह किया गया। उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि आज वरिष्ठ पत्रकार अरून श्रीवास्तव का जन्मदिन भी है जन्मदिन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने जनमत सरिता मैग्जीन के संपादक वरिष्ठ पत्रकार अरुण श्रीवास्तव को अंगवस्त्र व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई व उनके दीर्घायु की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा व सदस्यों द्वारा अपनी राय व्यक्त की गई कि वृन्दावन योजना के इस क्षेत्र में श्री रामलीला का मंचन एवं आयोजन नहीं होता है, इसको ध्यान में रखते हुए वृन्दावन योजना के इस क्षेत्र में जिसमें उतरटिया क्षेत्र, न्यू सैनिक नगर, साउथ सिटी , एलडिको का क्षेत्र, वृन्दावन योजना का सेक्टर 1 से सेक्टर 4 एवं सेक्टर 7 से सेक्टर 19 तक का क्षेत्र आता है ,उतरटिया उघोग व्यापार मंडल एवं देवभूमि वृन्दावन जन सरोकार समिति के संयुक्त प्रयास से श्री रामलीला का भव्य आयोजन किया जाये।
जिसमें इस क्षेत्र के समस्त बच्चों एवं निवासियों द्वारा अपने परिवार सहित श्री रामलीला मंचन का रसपान कर सकें। जिसमें उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अरुण श्रीवास्तव, विधिक सलाहकार प्रदीप सिन्हा, अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य अमित शुक्ला उपस्थित रहे व रामलीला के आयोजन की सहर्ष सहमति प्रदान की ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी
दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…
Maharajganj Jail Inspection: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण

