
28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा वेरी सीवियर साइक्लोन
ओडिशा के लिए येलो अलर्ट
नया लुक ब्यूरो
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब खतरनाक रूप लेने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर रात 11:30 बजे तक पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 15.5°N / 91.0°E पर था, जो श्री विजयपुरम (अंडमान) से 470 KM उत्तर-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 860 KM पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।
ये भी पढें
‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर
विभाग के अनुसार, यह सिस्टम आज 25 अक्टूबर को पहले डीप डिप्रेशन बनेगा, फिर मुड़कर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
- 26 अक्टूबर सुबह तक – साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदलेगा
- 27 अक्टूबर सुबह तक – सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म बनेगा
- 28 अक्टूबर सुबह तक – वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील होकर आंध्र तट के करीब पहुंचेगा
कहां होगा लैंडफॉल
यह तूफान 28 अक्टूबर दोपहर से पहले बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश-यनम तट को पार करेगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115-125 KM प्रति घंटा होगी, जो झोंकों में 140 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
ये भी पढें
ओडिशा पर असर
इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश और सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए प्री-साइक्लोन वॉच – येलो मैसेज जारी किया गया है। मछुआरों को 27 अक्टूबर तक समंदर में न जाने की सलाह दी गई है। सनद रहे कि PM और राष्ट्रपति के दौरे पर असर – 25 को PM का खुर्दा और 28-29 को राष्ट्रपति का मयूरभंज दौरा है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर
Horoscope Today आज किसे मिलेगी सफलता और किसे होगी परेशानी?
सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

