उत्तर भारत में गर्मी का कहर! 48 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है।

यूपी का बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है। यह तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक हीटवेव का असर जारी रहेगा। फिलहाल लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़े

लड़के को चढ़ा अनोखा नशा, पत्नी छोड़ लड़की बनकर 200 लड़कों से लड़ा रहा था इश्क

दिल्ली में भी आग उगल रहा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। IMD के मुताबिक 21 और 22 मई को दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद भी 23 से 26 मई तक अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गर्म हवाओं और तपती धूप के कारण दिन के समय बाहर निकलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

पंजाब-हरियाणा में भी लू का कहर

पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हरियाणा के रोहतक और पंजाब के भटिंडा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं चंडीगढ़ में भी पारा 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार चल रही गर्म और सूखी हवाओं ने हालात और खराब कर दिए हैं। हालांकि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और आंधी से कुछ राहत देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़े

AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

24 से 26 मई: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर हीटवेव की संभावना।

20 से 26 मई: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्रचंड लू चलने का अनुमान।

20 से 24 मई: छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी हीटवेव का असर रहेगा।

उमस का असर: तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान करेगी।

IMD की हेल्थ एडवाइजरी

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
  • लगातार पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • ORS, नींबू पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

3 thoughts on “उत्तर भारत में गर्मी का कहर! 48 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

मोदी शासन की सिल्वर जुबली, कैबिनेट ने दी बधाई

New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की सोच से […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More
homeslider National Politics

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, पुलिस ने रोका

INDIA bloc march: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। संसद से शुरू हुआ मार्च नई दिल्ली के […]

Spread the love
Read More