गाजियाबाद के फेमस पैसेफिक मॉल में आग से मचा हड़कंप

Untitled 3 copy

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गुरुवार सुबह एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। कौशांबी स्थित फेमस पैसेफिक मॉल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मॉल के अंदर मौजूद सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं पूरे मॉल में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मौके के वीडियो में मॉल से उठता काला धुआं और लोगों में दहशत साफ दिखाई दे रही है।

आनंद विहार बॉर्डर स्थित मॉल में मचा हड़कंप

यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के कौशांबी स्थित आनंद विहार बॉर्डर के पास बने पैसेफिक मॉल की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम और मूवी हॉल में लगी थी। आग की वजह से पूरे मॉल में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी और फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और कोतवाली फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। फायर कर्मियों ने मॉल के फायर फाइटिंग सिस्टम और होज पाइप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।

ये भी पढ़े

उत्तर भारत में गर्मी का कहर! 48 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

प्रशासन ने क्या कहा?

प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुबह 7:21 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम और मूवी हॉल में भीषण आग लगी हुई थी, जिससे पूरे मॉल में धुआं फैल गया था। फायर यूनिट ने BA सेट पहनकर अंदर जाकर रेस्क्यू और आग बुझाने का काम किया। अधिकारियों के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की ऑडी और अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार कुल 10 फायर टेंडर्स और मॉल के फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। फिलहाल एग्जॉस्ट सिस्टम के जरिए मॉल से धुएं को बाहर निकाला जा रहा है।


Spread the love

One thought on “गाजियाबाद के फेमस पैसेफिक मॉल में आग से मचा हड़कंप”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

 जांच रिपोर्ट की निलंबित जेलर ने खोली पोल

 गोरखपुर जेल से फरारी का मामला  ढाई घंटे तक जेल प्रशासन को नहीं लगी कैदी के फरार होने की भनक Lucknow : गोरखपुर जेल से बंदी की फरारी के मामले में अधीक्षक और जेलर आमने सामने आ गए हैं। करीब 20 दिन पहले फरार हुए बंदी का अभी तक कोई सुराग भी लग पाया है। […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ई-20 पेट्रोल पर कौन सही है, सरकार या सलाहकार?: अखिलेश यादव

ई-20 दुधारी तलवार है, जिसकी जनता पर दोहरी मार Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल पर कौन सही है, सरकार या सलाहकार? उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल ई- 20 से खराब हुई गाड़ियों को खींचकर ले जाने वाले बाइक-कार वाले पूछ रहे हैं, […]

Spread the love
Read More