आक्रामक स्त्री नहीं होती आकर्षक, स्त्रैण होना ही माधुर्य

Lucknow

Lucknow: जो स्त्री आक्रामक होती है वह आकर्षक नहीं होती है। अगर कोई स्‍‍त्री तुम्हारे पीछे पड़ जाए और प्रेम का निवेदन करने लगे तो तुम घबरा जाओगे तुम भागोगे क्योंकि वह स्त्री पुरुष जैसा व्यवहार कर रही है, स्त्रैण नहीं है। स्त्री का स्त्रैण होना ही उसका माधुर्य है। वह सिर्फ प्रतीक्षा करती है। तुम्हें उकसाती है, लेकिन आक्रमण नहीं करती। वह तुम्हें बुलाती है, लेकिन चिल्लाती नहीं। उसका बुलाना भी बड़ा मौन है, वह तुम्हें सब तरफ से घेर लेती, लेकिन तुम्हें पता भी नहीं चलता। उसकी जंजीरें बहुत सूक्ष्म हैं, वे दिखाई भी नहीं पड़तीं, वह बड़े पतले धागों से, सूक्ष्म धागों से तुम्हें सब तरफ से बांध लेती है, लेकिन उसका बंधन कहीं दिखाई भी नहीं पड़ता।

ये भी पढें

तमिलनाडु की दो सीटों पर दिग्गजों ने खोले दांव

स्त्री अपने को नीचे रखती है, लोग गलत सोचते हैं कि पुरुषों ने स्त्रियों को दासी बना लिया। नहीं, स्त्री दासी बनने की कला है, मगर तुम्हें पता नहीं, उसकी कला बड़ी महत्वपूर्ण है। और लाओत्से उसी कला का उद्घााटन कर रहा है। कोई पुरुष किसी स्त्री को दासी नहीं बनाता। दुनिया के किसी भी कोने में जब भी कोई स्त्री किसी पुरुष के प्रेम में पड़ती है, तत्क्षण अपने को दासी बना लेती है, ‍क्योंकि दासी होना ही गहरी मालकियत है। वह जीवन का राज समझती है।

ये भी पढें

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

स्त्री अपने को नीचे रखती है, चरणों में रखती है। और तुमने देखा है कि जब भी कोई स्त्री अपने को तुम्हारे चरणों में रख देती है, तब अचानक तुम्हारे सिर पर ताज की तरह बैठ जाती है। रखती चरणों में है, पहुँच जाती है बहुत गहरे, बहुत ऊपर, तुम चौबीस घंटे उसी का चिंतन करने लगते हो। छोड़ देती है अपने को तुम्हारे चरणों में, तुम्हारी छाया बन जाती है। और तुम्हें पता भी नहीं चलता कि छाया तुम्हें चलाने लगती है, छाया के इशारे से तुम चलने लगते हो।

ये भी पढें

Flydubai विमान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को बताया संभावित जिम्मेदार

स्त्री कभी यह भी नहीं कहती सीधा कि यह करो, लेकिन वह जो चाहती है करवा लेती है। वह कभी नहीं कहती कि यह ऐसा ही हो, लेकिन वह जैसा चाहती है वैसा करवा लेती है। लाओत्से यह कह रहा है कि उसकी शक्ति बड़ी है। और उसकी शक्ति क्या है? क्योंकि वह दासी है। शक्ति उसकी यह है कि वह छाया हो गई है। बड़े से बड़े शक्तिशाली पुरुष स्त्री के प्रेम में पड़ जाते हैं, और एकदम अशक्त हो जाते है, और अनजाने में ही बड़ी सहजता से उतर जाते हो उसके प्रेम में !

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

Flydubai विमान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को बताया संभावित जिम्मेदार

 

 

 

 

 

3 thoughts on “आक्रामक स्त्री नहीं होती आकर्षक, स्त्रैण होना ही माधुर्य”

Comments are closed.

homeslider Lifestyle

जया किशोरी की पांच अनमोल सीख, जो बदल देंगी जिंदगी का नजरिया

Jaya Kishori: मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी अपने प्रेरणादायक विचारों और जीवन से जुड़ी सीख के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर रिश्तों, आत्मसम्मान, सफलता, असफलता, कर्म और भाग्य जैसे विषयों पर अपनी बात रखती हैं। उनके विचार लोगों को न सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि जिंदगी में सही […]

Read More
Lifestyle

भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए सुनहरा मौका, दुबई में मिलेगी इंटरनेशनल ट्रेनिंग

Forever52 Dubai: मेकअप की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए अच्छी खबर है। अब देशभर के मेकअप टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्किल्स निखारने और प्रोफेशनल ट्रेनिंग हासिल करने का मौका मिलेगा। मेकअप ब्रांड फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म ‘एकेडमिक बाय फॉरएवर52’ के जरिए जाने-माने […]

Read More
Lifestyle

यूपी पुलिस के दो अफसरों की शादी तय, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई!

ए अहमद सौदागर Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के दो युवा और तेज-तर्रार अधिकारियों के जीवन में एक नए सफर की शुरुआत हो गई है इटावा जनपद के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात आयुषी सिंह और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत ऋषभ की रिंग सेरेमनी […]

Read More