दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी हड़ताल शुरू, तीन दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

NCR

नई दिल्ली। दिल्ली- NCR में रहने वाले लोगों की मुश्किलें आज से बढ़ सकती हैं। राजधानी और आसपास के इलाकों में ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने 21 मई से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। यूनियनों के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र और एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों पर इसका असर ज्यादा पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़े

आतंकवाद विरोधी दिवस आज: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका महत्व

15 साल से किराया नहीं बढ़ने का आरोप

ऑटो-टैक्सी यूनियन का कहना है कि पिछले करीब 15 सालों से किराए में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ड्राइवरों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। यूनियनों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द किराए में संशोधन करे, ताकि चालकों को राहत मिल सके।

टैक्सी चालकों ने बताई अपनी परेशानी

हड़ताल को लेकर टैक्सी चालक नरेंद्र तिवारी ने कहा कि मौजूदा हालात में गाड़ी चलाना घाटे का सौदा बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले रैपिडो जैसी कंपनियां 30 रुपये प्रति किलोमीटर तक भुगतान कर रही थीं, लेकिन अब यह घटकर 15-16 रुपये प्रति किलोमीटर रह गया है। वहीं, एक अन्य चालक दिनेश कुमार ने कहा कि बाजार में कमाई बेहद कम हो गई है और सवारियां भी पहले की तुलना में घट गई हैं। उन्होंने सरकार से टैक्सी और ऑटो किराए पर जल्द फैसला लेने की मांग की।

ये भी पढ़े

AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

यात्रियों को हो सकती है भारी दिक्कत

तीन दिन की इस हड़ताल के दौरान दिल्ली-NCR में सार्वजनिक परिवहन पर दबाव बढ़ सकता है। मेट्रो और बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।


Spread the love

One thought on “दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी हड़ताल शुरू, तीन दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी”

Comments are closed.

gold price today
Business homeslider

कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट […]

Spread the love
Read More
TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business homeslider

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

Petrol and diesel पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की थोक खरीद पर अस्थायी रोक लगा दी है। नए आदेश के तहत अब कोई भी व्यक्ति या संस्था […]

Spread the love
Read More