लड़के को चढ़ा अनोखा नशा, पत्नी छोड़ लड़की बनकर 200 लड़कों से लड़ा रहा था इश्क

Love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि शादी के छह महीने बीत जाने के बाद भी उसका पति उसके करीब नहीं आया और बाद में उसे ऐसी सच्चाई पता चली, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लड़की बनकर करीब 200 लड़कों से चैट करता था, उनसे मिलने जाता था और उनसे संबंध भी बनाता था। इतना ही नहीं, विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की।

ये भी पढ़े

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

दिसंबर 2024 में हुई थी शादी

मामला आगरा के एकता थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय युवती की शादी दिसंबर 2024 में उज्जैन निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता के अनुसार, शादी के बाद पति ने कहा कि पहले दोनों एक-दूसरे को समझेंगे, उसके बाद ही पति-पत्नी का रिश्ता आगे बढ़ाएंगे। शुरुआत में पत्नी को लगा कि उसका पति समझदार और अच्छा इंसान है, लेकिन धीरे-धीरे उसे पति के व्यवहार पर शक होने लगा। महिला का आरोप है कि जब भी वह पति के करीब जाने की कोशिश करती, वह उसे धक्का देकर दूर कर देता था।

सास ने दहेज को बताया वजह

विवाहिता ने जब इस बात की शिकायत अपनी सास से की, तो कथित तौर पर जवाब मिला कि वह दहेज में कार और पांच लाख रुपये लेकर नहीं आई, इसलिए परिवार नाराज है। महिला के मुताबिक, उसने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन पति ने साफ शब्दों में कहा कि उसे लड़कियों में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसे लड़के पसंद हैं। यह सुनकर वह पूरी तरह टूट गई।

मोबाइल चेक किया तो सामने आई सच्चाई

पत्नी का कहना है कि इसके बाद उसने पति पर नजर रखना शुरू किया। उसे पति की हरकतें असामान्य लगीं। वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता था। शक गहराने पर जब उसने पति का मोबाइल चेक किया तो उसके होश उड़ गए। महिला के अनुसार, पति करीब 200 लड़कों के संपर्क में था और लड़की बनकर उनसे चैट करता था। वह उनसे मिलने भी जाता था। पत्नी का दावा है कि तभी उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है और रिश्तों में लड़की की भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़े

AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बारे में ससुराल वालों से शिकायत की तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिवार वालों ने कथित तौर पर कहा कि युवक का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी आदत नहीं छूट रही। महिला का कहना है कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया था। बाद में उसने किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद 5 मई 2025 को वह मायके लौट आई।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

विवाहिता ने बताया कि पहले पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

2 thoughts on “लड़के को चढ़ा अनोखा नशा, पत्नी छोड़ लड़की बनकर 200 लड़कों से लड़ा रहा था इश्क

Comments are closed.

RRB
homeslider Science & Tech

रेलवे में बंपर भर्ती, टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए आवेदन शुरू

RRB रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक […]

Spread the love
Read More
IMD Warning
homeslider Maharastra

मुंबई में बारिश का कहर, 16 ट्रेनें रद्द….फ्लाइट्स प्रभावित, स्कूल बंद

IMD Warning महाराष्ट्र में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई सहित […]

Spread the love
Read More
A woman's womb
homeslider Madhya Pradesh

महिला के गर्भ पर उसका अधिकार, पति नहीं रोक सकता फैसला: हाई कोर्ट

A woman’s womb मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म देना है या गर्भसमापन कराना है, इसका निर्णय पूरी तरह महिला का होगा। अदालत ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) […]

Spread the love
Read More