कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

Karnataka

Karnataka: कर्नाटक में दूध की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। राज्य में दूध के दाम आठ से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा और मंजूरी की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सरकार की ओर से दूध की नई कीमतों को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है। प्रस्ताव के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के दूध की कीमतों में न्यूनतम आठ रुपये और अधिकतम 10 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढें

आक्रामक स्त्री नहीं होती आकर्षक, स्त्रैण होना ही माधुर्य

हालांकि, अभी कीमतों में बढ़ोतरी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है। सरकार की मंजूरी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दूध की नई कीमतें किस तारीख से लागू होंगी और अलग-अलग प्रकार के दूध के लिए उपभोक्ताओं को कितनी कीमत चुकानी होगी।

दूध की कीमत बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा के घरेलू बजट पर पड़ सकता है। खासतौर पर नियमित रूप से दूध खरीदने वाले परिवारों के मासिक खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

तमिलनाडु की दो सीटों पर दिग्गजों ने खोले दांव

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

 

 

 

Spread the love

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More