आहान पांडे बने अजियो का नया चेहरा, फेस्टिव सेल का ऐलान

Ahaan Panday: फिल्म स्टार आहान पांडे अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो (AJIO) के नए ब्रांड फेस बन गए हैं। वह अजियो के 2026 फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। फेस्टिव सीजन की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी ‘ऑल स्टार्स सेल’ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

अजियो की ऑल स्टार्स सेल आधिकारिक तौर पर सात अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन सेल के तहत मिलने वाली कीमतें अभी से प्लेटफॉर्म पर लाइव कर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक ग्राहक फैशन से लेकर फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक कई कैटेगरी में खरीदारी कर सकेंगे।

फेस्टिव लुक्स के साथ आहान पांडे का नया कैंपेन

आहान पांडे के साथ तैयार किए गए अजियो के नए कैंपेन में अलग-अलग तरह के फेस्टिव लुक और स्टाइल को दिखाया गया है। कैंपेन का फोकस त्योहारों के दौरान फैशन और व्यक्तिगत स्टाइल को सेलिब्रेट करने पर है। अजियो के प्लेटफॉर्म पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का बड़ा पोर्टफोलियो उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार यहां 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स ग्राहक खरीद सकते हैं।

600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी

फेस्टिव सीजन में बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग को देखते हुए अजियो ने डिलीवरी और रिटर्न सुविधाओं पर भी जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक AJIO Rush के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी का विकल्प उपलब्ध है।

ये भी पढें

WHO रिपोर्ट: पाकिस्तान से आगे भारत, जानें कितनी है औसत उम्र

वहीं, सामान्य डिलीवरी सुविधा देश के सभी पिन कोड तक पहुंचाई जाती है। कंपनी का कहना है कि आसान रिटर्न और तेज डिलीवरी के जरिए ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

आहान पांडे ने क्या कहा?

अजियो के नए ब्रांड कैंपेन का हिस्सा बनने पर आहान पांडे ने कहा कि अजियो फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाता है। उनके मुताबिक पहनावा लोगों को अपनी पहचान और व्यक्तित्व जाहिर करने का मौका देता है और यही बात उन्हें ब्रांड से जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ अजियो के साथ इस नए सफर की शुरुआत को लेकर वह उत्साहित हैं। फेस्टिव सीजन में अजियो का नया कैंपेन और ऑल स्टार्स सेल ग्राहकों को फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी कैटेगरी में खरीदारी के कई विकल्प देने पर केंद्रित है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

गंगा में विसर्जित अस्थियां आखिर कहां लुप्त हो जाती हैं? जानिए रहस्य

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? वेस्टइंडीज के खिलाफ किसे बाहर करेंगे श्रेयस अय्यर

सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश

 

 

One thought on “आहान पांडे बने अजियो का नया चेहरा, फेस्टिव सेल का ऐलान”

Comments are closed.

Bhai Dooj 2026
homeslider Lifestyle

भाई दूज 2026: कब और किस समय करें तिलक?

दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व का समापन भाई दूज के त्योहार के साथ होता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर […]

Read More
Entertainment

सौरव गांगुली की कानूनी लड़ाई में लव फिल्म्स को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश

Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के निर्माताओं को सौरव गांगुली के व्यक्तित्व और पहचान से जुड़े अधिकारों का सम्मान करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को 2 करोड़ […]

Read More
Lifestyle

दिवाली की चमक में त्वचा न हो बेरंग, प्रदूषण से बचने के लिए ऐसे रखें स्किन का ख्याल

Diwali Skincare Tips:  दिवाली खुशियों, रोशनी और उत्सव का त्योहार है, लेकिन इस दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे शहरों में दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसका असर त्वचा पर […]

Read More