गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

Untitled 4 copy
  • बेटी की विदाई बनी मां की अंतिम विदाई, डोली उठते ही आया हार्ट अटैक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुली बांध गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर में जहां देर रात तक शादी की खुशियां और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहीं सुबह अचानक मातम छा गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी राम अवतार गोंड की सबसे छोटी बेटी खुशबू की शादी बुधवार रात मधुबन से आई बारात के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी की सभी रस्में खुशी-खुशी पूरी हुईं और गुरुवार सुबह विदाई की तैयारी शुरू हुई।नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

मैक्सिको में बड़ा हादसा, विमान हादसे में सभी सवारियों की मौत

बेटी की विदाई देख रो पड़ी मां

चार बेटियों में सबसे छोटी खुशबू अपनी मां मालती देवी (60) के बेहद करीब थी। जैसे ही बेटी की डोली उठी, मालती देवी खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। परिवार और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा ही रहे थे कि तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। कुछ ही पलों में मालती देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचीं ममता, अब बार काउंसिल ने शुरू की जांच

खुशियों वाले आंगन में मचा कोहराम

जिस घर में कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बेटी की विदाई के तुरंत बाद मां की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना की चर्चा हर जुबान पर है। बेटी की विदाई और मां की अंतिम विदाई एक साथ होने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

ये भी पढ़े

वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचीं ममता, अब बार काउंसिल ने शुरू की जांच

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More
JJD
Bihar homeslider

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

JJD बिहार में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए आंदोलन के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद बेऊर जेल भेज दिया है। उनके वकील का […]

Spread the love
Read More
Social Media
Analysis homeslider

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

Social Media समय के साथ लोगों की सोच और नजरिया काफी बदल गया है। खासकर आज की युवा पीढ़ी में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव की वजह सोशल मीडिया और मोबाइल है, जिसमें सब कुछ खुला हुआ है। डिजिटल क्रांति और 24/7 न्यूज चैनलों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिस […]

Spread the love
Read More