पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका

Petrol and Diesel

2022 के बाद पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, आम आदमी परेशान

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। शुक्रवार 15 मई से पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में तीन -तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू हो गई है। लंबे समय बाद ईंधन की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ती महंगाई के बीच अब ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली में नए रेट लागू

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर था। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

आखिर क्यों बढ़ाने पड़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में बताया था कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। कंपनियों की अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत पहले 64-65 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर करीब 115 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुकी है। इसके बावजूद भारत ने 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए थे।

ये भी पढ़े

महंगाई का झटका : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू

PM मोदी की अपील के बाद बढ़ी थीं अटकलें

चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद संकेत मिलने लगे थे कि जल्द ही कीमतों में इजाफा हो सकता है। अब आखिरकार सरकार और तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं।

पड़ोसी देशों में भी महंगा हुआ ईंधन

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के असर से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल 60.7 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है। श्रीलंका में पेट्रोल 38.2 प्रतिशत और डीजल 41.8 प्रतिशत तक बढ़ा है। वहीं नेपाल में डीजल की कीमतों में 58.5 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है।

बढ़ सकती है महंगाई

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। यानी जनता को अब हर मोर्चे पर महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।


Raja Bhaiya की पत्नी भानवी कुमारी की शिकायत पर बड़ा एक्शन

Masik Shivratri 2026 : आज रात महादेव की पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय, भूलकर भी न करें ये गलतियां!

शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी किस्मत!

दिल जीत ले गया अखिलेश का अंदाज़, मासूम बच्ची संग वीडियो वायरल

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे लागू

Spread the love

2 thoughts on “पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More