पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ते ही फूटा गुस्सा, डिलीवरी बॉयज करेंगे स्ट्राइक

गिग वर्कर्स
  • महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स का बड़ा ऐलान, ऐप्स पर पड़ सकता है असर

अगर आप खाने-पीने या रोजमर्रा के सामान के लिए ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स पर निर्भर रहते हैं, तो शनिवार को आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में गिग वर्कर्स यानी डिलीवरी बॉयज ने हड़ताल का ऐलान किया है। डिलीवरी पार्टनर्स की यह हड़ताल शनिवार, 16 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान Zomato, Swiggy, Blinkit और Zepto जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑर्डर मिलने और डिलीवरी होने में दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़े

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

ऐप्स पर ऑर्डर करने वालों को हो सकती है परेशानी

हड़ताल के दौरान डिलीवरी बॉयज ऐप्स बंद रखेंगे, जिसके चलते ग्राहकों के ऑर्डर डिलीवरी पार्टनर्स तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसका असर खासतौर पर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में देखने को मिल सकता है, जहां बड़ी संख्या में लोग फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स पर निर्भर रहते हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि हड़ताल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगी। आमतौर पर इस समय ऑर्डर्स की संख्या सुबह और रात की तुलना में कम होती है। अगर यही हड़ताल पीक टाइम में होती, तो इसका असर और ज्यादा बड़ा हो सकता था।

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़ा गुस्सा

दरअसल, शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले चार वर्षों में पहली बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। गिग वर्कर्स का कहना है कि ईंधन महंगा होने से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। डिलीवरी करने में खर्च बढ़ गया है, लेकिन कंपनियों की ओर से इंसेंटिव और भुगतान में कोई खास बदलाव नहीं किया गया। इसी को लेकर डिलीवरी पार्टनर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
Gold Price Today
Business

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More