आज के दौर में जंक फूड जैसे मोमोज, पिज्जा और बर्गर लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। बच्चे हों या युवा, हर कोई इन चीजों को बड़े चाव से खाता है। हालांकि यह सभी जानते हैं कि जंक फूड सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन इसकी आदत छोड़ना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 60 दिनों तक जंक फूड से दूरी बना ले, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बदलाव खाने की आदतों में आता है। जंक फूड का सेवन हमारी भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को प्रभावित करता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा होती है। लेकिन जब आप 60 दिनों तक जंक फूड नहीं खाते, तो शरीर के हार्मोन संतुलित होने लगते हैं और अनावश्यक क्रेविंग कम हो जाती है। इससे आपको कम खाने में भी संतुष्टि महसूस होती है।
ये भी पढ़ें
केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इसके अलावा, कैलोरी का सेवन अपने आप कम हो जाता है। जंक फूड में अधिक मात्रा में कैलोरी और फैट होता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। जब आप इसे बंद कर देते हैं, तो शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। इससे वजन घटने के साथ-साथ शरीर हल्का और एक्टिव महसूस करता है। पाचन तंत्र पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। जंक फूड आंतों में सूजन और गड़बड़ी पैदा करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होती हैं। 60 दिनों तक इसे छोड़ने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है। मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है। जब आप हेल्दी फूड का सेवन करते हैं, तो शरीर ऊर्जा को बेहतर तरीके से उपयोग करता है। इससे न केवल वजन नियंत्रित रहता है बल्कि पूरे दिन ऊर्जा भी बनी रहती है। इस तरह, 60 दिनों तक जंक फूड से दूरी बनाना आपकी सेहत के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में पांच नये चेहरे शामिल
