उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में पांच नये चेहरे शामिल

WhatsApp Image 2026 03 20 at 10.45.30 AM 1

उत्तराखंड :   देहरादून। आखिरकार विधानसभा चुनाव से पहले धामी कैबिबेट की बरसों से खाली पड़ी कुर्सियों पर भाजपा विधायकों की ताजपोशी कर दी गयी। शुक्रवार को लोकभावन में राज्यपाल ने भाजपा विधायकों खजान दास, राम सिंह कैढा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। नये कैबिनेट विस्तार में देहरादून, नैनीताल,हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले को मौका दिया गया है। राज्यपाल व सीएम ने सभी नये मंत्रियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव ने किया।

ये भी पढ़ें

सिन्धी महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दरअसल, लम्बे समय से धामी सरकार में कैबिनेट की खाली कुर्सियों की संख्या पांच तक पहुंच गई थी। इन पदों को भरे जाने के लिए लम्बे समय से मशक्कत चल रही थी। हालांकि, मार्च 2022 में सरकार गठन के समय से सोची समझी रणनीति के तहत तीन मंत्रीपद खाली रखे गए थे। बाद में कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की अप्रैल 2023 में हुई मृत्यु व प्रेमचंद 17 मार्च 2025 को दिए गए इस्तीफे के बाद खाली कैबिनेट मंत्रीपद बढ़कर पांच हो गए। शुक्रवार, 20 मार्च को कैबिनेट विस्तार के बाद वंचित जिलों के मध्य संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अभी तक जिन जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं था। उन्हें मौका देकर भाजपा को चुनावी रणनीति के तहत मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें

पड़ोसी प्रथमः भारत ने श्रीलंका को दी सबसे बड़े बेली ब्रिज की सौगात

हिंदू महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ‘सोलह शृंगार’

अभी तक धामी कैबिनेट में सतपाल महाराज, धन सिंह,सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा शामिल थे। अब कुल मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है। गौरतलब है कि नये मंत्रियों के केबिनेट में शामिल होने के बाद भाजपा के अंदर कई प्रकार की चर्चाओं व अफवाहों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है। कैबिनेट विस्तारण होना पार्टी के अंदर व बाहर कई प्रकार की अफवाहों को बल दे रहा था। हालांकि, सीएम धामी हल्के फुल्के अंदाज में इसे मात्र एक शिगूफा ही करार देते रहे। इस बीच,गैरसैंण सत्र के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट विस्तार व दायित्वधारियों की सूची पर लगातार होमवर्क किया। इस दौरान कई विधायकों ने भी सीएम से मुलाकात कर सरगर्मी व धड़कनें बढ़ाई रखी।

 

 

Spread the love

One thought on “उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में पांच नये चेहरे शामिल”

Comments are closed.

Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More