सरकार का बड़ा कदम: हर फ्लाइट में 60% सीटें फ्री, सस्ते हवाई किराए का रास्ता साफ

flightt 1773814915

अगर आप भी हवाई यात्रा करते हैं और अक्सर सीट बुकिंग या एक्स्ट्रा चार्ज के झंझट में फंस जाते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में नए नियम लागू किए हैं, जो यात्रियों के लिए फ्लाइट सफर को सस्ता और आसान बनाने के लिए हैं। अब हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें मुफ्त रखी जाएंगी। इसका मतलब है कि मिडिल सीट या विंडो सीट के लिए अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। इससे न केवल आपकी यात्रा खर्च में कमी आएगी, बल्कि सफर और अधिक पारदर्शी भी होगा।

पहले देखा गया कि परिवार या ग्रुप में सफर करने वालों को अलग-अलग सीटें मिलती थीं। इसके लिए एयरलाइंस अक्सर एक्स्ट्रा चार्ज लेती थीं। अब नए नियम के तहत एक ही PNR पर बुकिंग करने वाले यात्रियों को पास-पास या एक साथ सीट दी जाएगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि परिवार और ग्रुप वाले आराम से साथ बैठकर सफर कर पाएंगे और एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में UPCL व जल विद्युत निगम के MD हटाए

सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पीसी मीणा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि एयरलाइंस अपने चार्ज पूरी तरह पारदर्शी रखें। खेल का सामान, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या पालतू जानवर ले जाने के नियम स्पष्ट रूप से यात्रियों को बताने होंगे। साथ ही, फ्लाइट की देरी, कैंसिलेशन या बोर्डिंग से मना करने जैसी स्थितियों में यात्रियों के अधिकारों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। अब यात्रियों के अधिकार एयरलाइंस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर स्पष्ट रूप से दिखाए जाएंगे। इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे आसानी से समझ सकें।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में AI और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा की पहल: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का CM योगी को पत्र

 

इसके अलावा, सरकार छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए उड़ान योजना चला रही है। एयरपोर्ट परउड़ान  यात्री कैफ़े जैसी सस्ती खाने की सुविधा, फ्री वाई-फाई और जैसी y फ्लाईब्ररी सुविधाएं भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये बदलाव हवाई यात्रा को और अधिक आसान, किफायती और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अब यात्रियों को मनमाने चार्ज, सीट बुकिंग की जटिलताओं और पारिवारिक परेशानी से निजात मिल

Spread the love

One thought on “सरकार का बड़ा कदम: हर फ्लाइट में 60% सीटें फ्री, सस्ते हवाई किराए का रास्ता साफ”

Comments are closed.

Business

सोना-चांदी फिर महंगे, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More
Business homeslider Uttar Pradesh

Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर

e Vitara या Creta Electric? रेंज के मामले में कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर, जानें पूरी तुलना New Delhi : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। खासकर SUV सेगमेंट में ग्राहकों के सामने अब कई इलेक्ट्रिक विकल्प मौजूद हैं। अगर आप लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव वाली […]

Spread the love
Read More