अग्नाशय, लिवर और दिमाग के कैंसर: जानिए 5 साल में बचने के प्रतिशत और जोखिम

deadliest cancer 13 02 2026 1770973121

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें देरी करना बहुत जोखिम भरा हो सकता है। जितनी जल्दी कैंसर का पता चल जाए, मरीज की जान बचाने के चांसेस उतने ही बढ़ जाते हैं। कैंसर का खतरा उसकी स्टेज पर निर्भर करता है। हालांकि, कुछ कैंसर ऐसे हैं जिनको लोग ज्यादा खतरनाक मानते हैं, जैसे- ब्लड कैंसर। आइए, डॉक्टर नेहा गर्ग से जानते हैं कि कौन सा कैंसर सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और उसमें कितने प्रतिशत बचने की संभावना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

सोने-चांदी के भाव में तेजी, चांदी 8500 रुपये महंगी, क्या बनेगा नया रुख?

सबसे खतरनाक कैंसर कौन सा है?

डॉक्टर नेहा गर्ग, वरिष्ठ सलाहकार एवं चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख, एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, सोनीपत के अनुसार, कोई एक विशेष कैंसर सबसे खतरनाक नहीं है। लेकिन कुछ कैंसर ऐसे हैं, जो ज्यादा घातक माने जाते हैं:

पैंक्रियाटिक कैंसर (अग्नाशय का कैंसर)

लिवर कैंसर

छोटी कोशिका फेफड़ों का कैंसर (SCLC)

ग्लियोब्लास्टोमा (दिमाग का कैंसर)

ये भी पढ़ें

सुपर संडे: 15 फरवरी को दोनों देशों में गूंजेगा IND बनाम PAK का रोमांच

5 साल की सर्वाइवल रेट

पैंक्रियाटिक कैंसर: इस कैंसर में मरीज के 8.3 से 13 प्रतिशत तक जीवित रहने की संभावना रहती है। यानी औसतन 10% मरीज ही छुटकारा पा सकते हैं, यदि समय पर उपचार हो।

लिवर कैंसर: इसमें बचने की संभावना लगभग 13.4 प्रतिशत है।

ग्लियोब्लास्टोमा: इस दिमाग के कैंसर में जीवित रहने की संभावना 12.9% है, और औसत जीवनकाल 12 से 18 महीने हो सकता है।

छोटी कोशिका फेफड़ों का कैंसर (SCLC): इसमें मरीज के बचने की संभावना 7% से भी कम है।

एसोफेजियल कैंसर (ग्रासनली का कैंसर): इसमें मरीज की जान बचने की संभावना लगभग 16.3% है।

ये भी पढ़ें

रायबरेली के साहिबगंज मार्केट में भीषण धमाका, आग की चपेट में आया घर

कैंसर से बचाव का तरीका

कैंसर का खतरा कम करने और लंबी उम्र जीने का सबसे प्रभावी तरीका है समय-समय पर जांच कराना। यदि आपके शरीर में कोई भी संदेह हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जल्दी पता चलने पर इलाज की संभावना बढ़ जाती है और जीवन की रक्षा होती है। खासकर यदि परिवार में कैंसर का इतिहास रहा हो, तो अपनी नियमित जांच कराते रहना बहुत जरूरी है।

 

Spread the love

Health

मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो

Manoj Aneja: वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर तब, जब वजन बढ़ने के साथ ब्लड शुगर जैसी परेशानियां भी सामने आने लगें। लेकिन सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और मजबूत अनुशासन के दम पर वजन कम किया जा सकता है। मनोज अनेजा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। 112 किलो वजन […]

Spread the love
Read More
Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

New Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे बचाव के लिए एक अहम वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। जापान की दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को भारत में CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है और इसे वर्ष 2027 की पहली छमाही में प्राइवेट बाजार में उतारने की तैयारी की जा […]

Spread the love
Read More