सोने-चांदी के भाव में तेजी, चांदी 8500 रुपये महंगी, क्या बनेगा नया रुख?

image 2025 10 bd1195a35ea3c27e493b9d308f680b1e

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। अमेरिका में उम्मीद से कमजोर महंगाई के आंकड़ों ने इस साल फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं जगा दी हैं। शुक्रवार, 5 मार्च को MCX पर चांदी की कीमतें 3.62% (8564 रुपये) की बढ़त के साथ 2,44,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। इसके साथ ही, अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी 0.2 प्रतिशत (305 रुपये) की मामूली बढ़त के साथ 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

सुपर संडे: 15 फरवरी को दोनों देशों में गूंजेगा IND बनाम PAK का रोमांच

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी और सोने में तेजी

पिछले सत्र की बिकवाली के बाद एक बार फिर सोने और चांदी में तेज उछाल देखा गया। हाजिर चांदी 2.1% बढ़कर 77.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो एक दिन पहले ही 11% की गिरावट के साथ बंद हुई थी। वहीं, हाजिर सोना भी 2.33% की बढ़त के साथ 5063 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते इसकी कीमत में लगभग 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों में, दोनों ही precious metals लगभग 3% तक गिरने के बाद रिकवरी की ओर हैं।

सोने का आउटलुक

विशेषज्ञों का मानना है कि 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट बैंड मजबूत बना हुआ है, जो फिजिकल खरीदारी और निवेश को आकर्षित कर रहा है। यदि सोना 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना रहता है, तो 1,65,000 से 1,70,000 रुपये तक की बुलिश मूवमेंट की संभावना है। जब तक COMEX गोल्ड अपने स्ट्रक्चरल सपोर्ट क्लस्टर को नहीं तोड़ता, तब तक गिरावट का जोखिम सीमित रहेगा।

ये भी पढ़ें

रायबरेली के साहिबगंज मार्केट में भीषण धमाका, आग की चपेट में आया घर

चांदी का भाव और आ उटलुक

MCX सिल्वर 2,33,000 से 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्ट्रक्चरल सपोर्ट जोन में टिकाऊ बेस बनाने में कामयाब है। कीमतें धीरे-धीरे एब्जॉर्प्शन दिखा रही हैं, और पिछले हफ्ते की तुलना में गिरावट का मोमेंटम कमजोर है। यदि 2,65,000 रुपये का बड़ा ब्रेकआउट होता है, तो यह मोमेंटम पार्टिसिपेशन को आकर्षित करेगा, जिससे मीडियम टर्म में कीमतें 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपर जा सकती हैं। ग्लोबल सप्लाई की कड़ी और स्थिर औद्योगिक डिमांड चांदी की कीमतों का समर्थन कर रही है।

 

 

Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जनवरी के हाई से 56% टूटा Silver ETF

Gold Silver ETF Crash: गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को सिल्वर […]

Read More
Business Science & Tech

Vi ने लॉन्च की WhatsApp Business सर्विस, छोटे कारोबारियों को मिलेंगे AI और बल्क मैसेजिंग के फीचर्स

Vi WhatsApp Business Service: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने छोटे कारोबारियों और बड़ी कंपनियों के लिए नई सर्विस लॉन्च की है। कंपनी की एंटरप्राइज यूनिट Vi Business ने भारत में WhatsApp Business Solutions की शुरुआत की है। इस सर्विस की मदद से कारोबारी WhatsApp के जरिए अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकेंगे। साथ […]

Read More
Business

NRI नाविकों के लिए आसान हुआ पेंशन खाता खोलना, KYC नियमों में राहत

NPS Rule Change: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में खाता खुलवाने वाले अनिवासी भारतीय (NRI) नाविकों के लिए राहत की खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS अकाउंट खोलने से जुड़े KYC नियमों में ढील दी है। नए बदलाव के तहत अब समुद्री जहाजों पर काम करने वाले NRI नाविकों को पते […]

Read More