मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश

ए अहमद सौदागर

Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस SDRF टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की।

बताते चलें कि मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेडी जबरेला स्थित सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। पुलिस के मुताबिक सिसेडी गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज पुत्र रामनरेश व एक अज्ञात युवक नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान तैर रहे थे कि इसी दौरान दोनों युवक गहराई में समा गए। खबर मिलते ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस SDRF टीम के साथ देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF टीम की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

भाजपा राज में सबसे ज्यादा शोषण OBC का

बनारस रेल इंजन कारखाना में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता

वामन जयंती कल, भगवान विष्णु के वामन अवतार की होगी पूजा

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

IND vs JPN: दो रन से जीता भारत, आखिरी गेंद तक रोमांच

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

भाजपा राज में सबसे ज्यादा शोषण OBC का

पिछड़े वर्ग को जागरूक कर रही है कांग्रेस Lucknow: पिछड़ा वर्ग विभाग,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार बिहार और तेलंगाना में हुए जातिगत जनगणना मॉडल पर ही देश भर में जनगणना – 2027 को बैज्ञानिक जातिगत जनगणना कराने की मांग और डबल इंजन की RSS BJP सरकार में OBC के शोषण और हत्याओं को लेकर प्रदेश […]

Spread the love
Read More