यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती और गोरखपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में नौकरी करने वाले बड़ी संख्या में लोग दीपावली और छठ पूजा के लिए अपने घरों का रुख करते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में टिकटों की मांग काफी बढ़ जाती है और बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय में सीटें भर जाती हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।

छह अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार और छपरा के बीच यह स्पेशल ट्रेन छह अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। छपरा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि आनंद विहार से छपरा जाने वाली ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के  आठ से आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं।

गाजियाबाद से गोरखपुर तक कई स्टेशनों पर ठहराव

आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, थावे, दिघवा दुबौली और मशरक शामिल हैं। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें फर्स्ट कम सेकेंड क्लास एसी का 1 कोच, सेकेंड क्लास एसी के दो , थर्ड क्लास एसी के छह , थर्ड इकोनॉमी एसी के दो , स्लीपर क्लास के पांच और जनरल क्लास के चार  कोच शामिल हैं।

आनंद विहार से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 05086 आनंद विहार-छपरा स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7:00 बजे यह ट्रेन छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05085 छपरा-आनंद विहार स्पेशल छह  अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

139 पर मिलेगी ट्रेन से जुड़ी जानकारी

यात्रियों को ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा NTES के जरिए भी ट्रेन की समय-सारणी और परिचालन से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है। त्योहारों के दौरान घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

UPI लेने से मना करने पर क्या कहता है कानून?

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

 

 

 

Spread the love

One thought on “यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान”

Comments are closed.

Business

UPI लेने से मना करने पर क्या कहता है कानून?

UPI Payment: अगर आप दुकान, पेट्रोल पंप या बाजार में खरीदारी के बाद UPI से भुगतान करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर नया Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने वाला है। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ P2M यानी […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More