अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

ए अहमद सौदागर

Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। खाते में धनराशि वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

चील्ह थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर निवासी भीम पाल ने 9 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33107260163400 के माध्यम से बताया गया कि अंजान लिंक के जरिए मोबाइल हैक कर उनके साथ 95 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है।

Share Market Closed: चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 330 अंक गिरा; निफ्टी 23,350 के नीचे बंद

मामले की जानकारी मिलने के बाद चील्ह साइबर सेल ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने लेन-देन से संबंधित खातों की जांच करते हुए 70 हजार रुपये की धनराशि होल्ड कराई।

पुलिस के प्रयास से 22 सितंबर को होल्ड कराई गई 70 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस अधिकारियों तथा चील्ह साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

पुलिस टीम ने पीड़ित को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए अंजान लिंक पर क्लिक न करने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय, उपनिरीक्षक मनोज सिंह और महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय शामिल रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

भाजपा राज में सबसे ज्यादा शोषण OBC का

नेशनल अवॉर्ड्स: कार्तिक-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी को सम्मान

बनारस रेल इंजन कारखाना में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता

बुंदेलखंड विवि में 25 को दीनदयाल जयंती

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार

पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक

Spread the love

One thought on “अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

भाजपा राज में सबसे ज्यादा शोषण OBC का

पिछड़े वर्ग को जागरूक कर रही है कांग्रेस Lucknow: पिछड़ा वर्ग विभाग,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार बिहार और तेलंगाना में हुए जातिगत जनगणना मॉडल पर ही देश भर में जनगणना – 2027 को बैज्ञानिक जातिगत जनगणना कराने की मांग और डबल इंजन की RSS BJP सरकार में OBC के शोषण और हत्याओं को लेकर प्रदेश […]

Spread the love
Read More